बेटी की 'हिंदू' तस्वीर पोस्ट करने के बाद कट्टरपंथियों ने साधा मोहम्मद शमी पर निशाना
नई दिल्ली, 5 फरवरी: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर साझा करने के बाद एक बार फिर कुछ लोगों के निशाने पर आ गए हैं। इसका कारण बना है उनका धर्म क्योंकि आलोचकों का नजरिया है कि शमी ने अपनी बेटी की हिंदू परिधान में फोटो पेश करके गलत उदाहरण पेश किया है।
इस समय शमी T20I, ODI और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ न्यूजीलैंड में हैं। शमी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "बहुत प्यारी लग रही हो बेटा, आपको बहुत सारा प्यार और भगवान का आशीर्वाद, आपसे जल्द मिलूंगा।'

शमी ने पोस्टकी हिंदू रिवाज में बेटी की फोटो
इस समय शमी T20I, ODI और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ न्यूजीलैंड में हैं। शमी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "बहुत प्यारी लग रही हो बेटा, आपको बहुत सारा प्यार और भगवान का आशीर्वाद, आपसे जल्द मिलूंगा।'
साड़ी पहने वायरल हुई शमी की बिटिया की क्यूट तस्वीर, गेंदबाज ने कही ये बात

कुछ यूजर्स ने मामले को धार्मिक चश्मे से देखा-
इस तस्वीर में शमी की बेटी एक पीले और लाल रंग की साड़ी में पूजा के सामान के साथ खड़ा देखा जा सकता है। पृष्ठभूमि और उसकी ड्रेसिंग को देखकर कह सकते हैं कि उसने अपने स्कूल में सरस्वती पूजा में भाग लिया था। सरस्वती पूजा भारत के उत्तरी भाग में बसंत पंचमी पर एक लोकप्रिय त्योहार है। चूंकि यह ज्ञान की देवी सरस्वती के साथ जुड़ा हुआ है, इसलिए इस त्योहार को स्कूलों में धूमधाम से मनाया जाता है।

शमी को मिली धर्म परिवर्तन तक कराने की सलाह
शमी की आलोचना में लोगों ने कहा कि ऐसा करके वह एक हिंदू त्योहार को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं और इस्लाम के धर्म के प्रति अरुचि पैदा करने के लिए उनकी निंदा की। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उनको हिंदू धर्म में परिवर्तन कराने के लिए भी कह दिया।
IND vs NZ: 347 रन बनाकर भी कहा हुई गलती, हार के बाद क्या बोले कोहली

पहले भी कट्टरपंथ के शिकार हो चुके हैं शमी
आलोचनाओं के बीच ऐसे भी फैंस थे जिन्होंने क्रिकेटर को उनकी स्वतंत्र सोच के लिए सराहा और उनका समर्थन किया। वे उन लोगों पर भड़क उठे जो शमी की आलोचना कर रहे थे कि वे हर बार धर्म का मुद्दा उठाएं। बता दें कि इससे पहले शमी अतीत में भी धार्मिक कट्टरपंथ के शिकार हो चुके हैं, जब उन्होंने अपनी पत्नी हसीन जहां की तस्वीरें साझा की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
