For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC से बाहर होने के बाद भी बेहद बिजी है भारतीय टीम, 10 महीनों तक लगातार होगा क्रिकेट, देखें शेड्यूल

T20 World Cup
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस में बाहर हो गई है। बीसीसीआई की मेजबानी में खेले जा रहे इस टी20 विश्वकप में भारत को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन पहले दो मैचों में मिली हार के बाद भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग समाप्त हो गई थी। भारत ने लगातार दो मैच में हार के बाद अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के खिलाफ जबरदस्त वापसी जरूर की लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये उसे किस्मत के साथ की जरूरत थी जहां पर अफगानिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करना जरूरी था। हालांकि कीवी टीम ने अफगानिस्तान की टीम को 8 विकेट से मात देकर भारत की इस बीच हुई उम्मीद को खत्म कर दिया।

भारत को अब नामिबिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलना है जो कि पूरी तरह डेड रबर बन चुका है, हालांकि टी20 विश्वकप के इस मैच के बाद भारत को अगले 10 महीनों तक लगातार मैच खेलना है और अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप की तैयारी करनी है। भारत को यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप के तुरंत बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है।

और पढ़ें: PAK vs SCT: क्रिस गेल को पीछे छोड़ आगे निकले मोहम्मद रिजवान, नाम किया बड़ा विश्व रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों प्रारूप की सीरीज खेलने के लिये जाना है। विराट कोहली के टी20 कप्तानी को छोड़ने का ऐलान करने के बाद भारतीय टी20 टीम के नये कप्तान और नये हेड कोच के साथ नये कार्यकाल की शुरुआत करनी है। भारतीय टीम को टी20 विश्वकप के बाद 6 द्विपक्षीय सीरीज में 6 टेस्ट, 9 वनडे और 21 टी20 मैच खेलने हैं और आईपीएल 2022 के दौरान 74 मैचों में शिरकत करनी है।

भारतीय टीम इस दौरान न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी करनी है तो वहीं पर साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलने जाना है। इस दौरान भारतीय टीम के सभी टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा बनेंगे तो वनडे सीरीज के सभी मैच आईसीसी वनडे सुपर लीग का हिस्सा बनेंगे। आइये एक नजर सभी मैचों के शेड्यूल पर डालते हैं-

और पढ़ें: PAK vs SCT: अबुधाबी के मैदान पर हुई रिकॉर्ड की बरसात, शोएब मलिक ने 6 छक्के जड़ रचा इतिहास

भारत बनाम न्यूजीलैंड शेड्यूल 2021

पहला टी20 मैच - 17 नवंबर, जयपुर

दूसरा टी20 मैच - 19 नवंबर, रांची

तीसरा टी20 मैच - 21 नवंबर, कोलकाता

पहला टेस्ट - 25-29 नवंबर, कानपुर

दूसरा टेस्ट - 3-7 दिसंबर, मुंबई

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत 2021-22 शेड्यूल

पहला टेस्ट - दिसंबर 17-21, जोहान्सबर्ग

दूसरा टेस्ट - दिसंबर 26-30, सेंचुरियन

तीसरा टेस्ट - 3-7 जनवरी, केप टाउन

पहला वनडे - 11 जनवरी, पारली

दूसरा वनडे - 14 जनवरी, केप टाउन

तीसरा वनडे - 16 जनवरी, केप टाउन

पहला टी20 मैच - 19 जनवरी, केप टाउन

दूसरा टी20 मैच - 21 जनवरी, केप टाउन

तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय - 23 जनवरी, केप टाउन

चौथा टी20 मैच- 26 जनवरी, पार्ली

भारत बनाम वेस्टइंडीज 2022 शेड्यूल

पहला वनडे - 6 फरवरी, अहमदाबाद

दूसरा वनडे - 9 फरवरी, जयपुर

तीसरा वनडे - 12 फरवरी, कोलकाता

पहला टी20 मैच - 15 फरवरी, कटक

दूसरा टी20 मैच - 18 फरवरी, विशाखापत्तनम

तीसरा टी20 मैच - 20 फरवरी, त्रिवेंद्रम

भारत बनाम श्रीलंका 2022 शेड्यूल

पहला टेस्ट - 25 फरवरी से 1 मार्च, बेंगलुरु

दूसरा टेस्ट - मार्च 5-9, मोहाली

पहला टी20 मैच- 13 मार्च, मोहाली

दूसरा टी20 मैच - 15 मार्च, धर्मशाला

तीसरा टी20 मैच - 18 मार्च, लखनऊ

आईपीएल 2022

अप्रैल-जून 2022 (अस्थायी)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2022 शेड्यूल

पहला टी20 मैच- 9 जून, चेन्नई

दूसरा टी20 मैच - 12 जून, बेंगलुरु

तीसरा टी20 मैच - 14 जून, नागपुर

चौथा टी20 मैच - 17 जून, राजकोट

5वां टी20 मैच - 19 जून, दिल्ली

इंग्लैंड बनाम भारत 2022 शेड्यूल

रिशेड्यूल्ड टेस्ट - जुलाई 1-5, बर्मिंघम

पहला टी20 मैच - 7 जुलाई, साउथेम्प्टन

दूसरा टी20 मैच - 9 जुलाई, बर्मिंघम

तीसरा टी20 मैच - 10 जुलाई, नॉटिंघम

पहला वनडे - 12 जुलाई, लंदन

दूसरा वनडे - 14 जुलाई, लंदन

तीसरा वनडे - 17 जुलाई, मैनचेस्टर

Story first published: Monday, November 8, 2021, 0:17 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+