PAK vs SCT: अबुधाबी के मैदान पर हुई रिकॉर्ड की बरसात, शोएब मलिक ने 6 छक्के जड़ रचा इतिहास
नई दिल्ली। यूएई में जारी टी20 विश्वकप में पाकिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले चारों मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिये क्वालिफाई किया है। वहीं ग्रुप 2 में अपनी टॉप पॉजिशन को बरकरार रखने के लिये पाकिस्तान की टीम अपना आखिरी मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ अबुधाबी के मैदान पर खेलने उतरी है। जहां पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर एक बार फिर से रनों का बचाव करने का फैसला किया और अपने बल्लेबाजों के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 189 रनों का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक बहुत शानदार प्रदर्शन किया है और खेल के हर विभाग में विरोधी टीम को पछाड़ कर जीत हासिल की है।
स्कॉटलैंड के खिलाफ भी पाकिस्तान की टीम अपने इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी, अगर पाकिस्तान की टीम इस मैच में जीत हासिल करने में सफल होती है तो उसे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई के मैदान पर उतरना होगा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम के लिये इस मैच में बाबर आजम (66) ने मोहम्मद रिजवान के साथ एक बार फिर अच्छी शुरुआत की तो वहीं पर डेथ ओवर्स में शोएब मलिक (54) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर इतिहास रच दिया। आइये एक नजर इस मैच में बने रिकॉर्ड पर डालते हैं-

हेडेन-कोहली के खास क्लब में शामिल हुए बाबर
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मोहम्मद रिजवान के साथ पारी का आगाज करते हुए एक बार फिर अच्छी शुरुआत की और टी20 विश्वकप में अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया। बाबर आजम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 47 गेंदों का सामना कर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही बाबर आजम ने टी20 विश्वकप के एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में मैथ्यू हेडेन (4 अर्धशतक, 2007) और विराट कोहली (4 अर्धशतक, 2014) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बाबर आजम का अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह 24वां अर्धशतक रहा जबकि बतौर कप्तान यह 15वां अर्धशतक रहा। इसके साथ ही टी20 विश्वकप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान की लिस्ट में भी बाबर आजम सबसे ऊपर पहुंच गये हैं।

शोएब मलिक ने 6 छक्के लगाकर रचा इतिहास
जहां बाबर आजम ने एक छोर से अर्धशतक लगाकर अपनी टीम के लिये अच्छी शुरुआत की तो वहीं पर दूसरे छोर से मोहम्मद रिजवान (15), फखर जमान (8) और मोहम्मद हाफिज (31) छोटी-छोटी पारियां खेलकर वापस पवेलियन लौटते नजर आये। ऐसे में जब पाकिस्तान के लिये शोएब मलिक बल्लेबाजी करने आये तो उनके सामने तेजी से रन बनाकर मैच को अच्छा फिनिश करने की जिम्मेदारी थी। शोएब मलिक ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और महज 18 गेंदों में एक चौका एवं 6 छक्के जड़कर नाबाद 54 रनों की पारी खेल डाली। शोएब मलिक की इस आतिशी पारी के चलते पाकिस्तान की टीम का स्कोर 189 रन पर पहुंच सका। शोएब मलिक ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और 2021 टी20 विश्वकप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर काबिज हो गये हैं।

सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने मलिक
इस विस्फोटक पारी के चलते शोएब मलिक के पाकिस्तान के लिये टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। मलिक ने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल को पीछे छोड़ा है जिन्होंने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (21 गेंद) और 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ (22 गेंद) सबसे तेज टी20 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं टी20 विश्वकप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों कि लिस्ट में शोएब मलिक का नाम छठे स्थान पर शुमार हो गया है। इस फेहरिस्त में भारत के युवराज सिंह (12 गेंद बनाम इंग्लैंड 2007), साउथ अफ्रीका के स्टीफन म्यूबर्ग (17 गेंद बनाम आयरलैंड 2014), ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (18 गेंद, बनाम पाकिस्तान 2014), भारत के केएल राहुल (18 गेंद बनाम स्कॉटलैंड, 2021) और शोएब मलिक (18 गेंद बनाम स्कॉटलैंड, 2021) का नाम शामिल है। स्कॉटलैंड के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच में शोएब मलिक के रिकॉर्ड की बात करें तो हर मैच में उनके बल्ले से विस्फोटक पारी निकलती है और 4 मैचों में उन्होंन 11 (13 गेंद), 53 (27 गेंद), 49*(22 गेंद) और 54*(18 गेंद) की पारियां खेली हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications