रांची। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय के बाद रणजी के एकदिवसीय और मुस्ताक अली ट्रॉफी के साथ टी-20 मैच में खेलते नजर आयेंगे।
वो 9 मैच जब धोनी के छक्कों ने दिलायी टीम इंडिया की जीत
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार धोनी इसी साल दिसंबर माह में शुरु हो रहे घरेलू मैचों में खेलते नजर आयेंगे। धोनी ने आखिरी बार छह साल पहले घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लिया था।
धोनी ने आखिरी बार 11 अक्टूबर 2009 में घरेलू क्रिकेट खेला था। जबकि मार्च 2005 में आखिरी मैच उन्होंने रांची के लिए खेला था जिसमें उन्होंने हरियाणा के खिलाफ 109 रन बनाये थे।
आपको बता दें कि टेस्ट मैंच में पर्दापण करने के बाद धोनी ने एक भी मैच झारखंड़ टीम के लिए नहीं खेला है। जबकि 2004 में वनडे में पर्दापण करने के बाद सिर्फ एक मैच खेला है।
ऐेसे में धोनी टेस्ट मैचों से सन्यास लेने के बाद ही झारखंड टीम के लिए खेलेंगे। हालांकि धोनी चार दिवसीय रणजी मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके पीछे की अहम वजह है कि धोनी नवोदित खिलाड़ियों की टीम में जगह को कम नहीं करना चाहते हैं।