
रोहित ने इंस्ट्राग्राम पर अनुष्का को किया अनफॉलो!
अगर मुंबई मिरर की रिपोर्ट पर यकीन किया जाए तो रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनुष्का शर्मा को अनफॉलो कर दिया है। बता दें कि इससे काफी पहले ही रोहित ने विराट कोहली को भी अनफॉलो कर दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं होने की खबरें चर्चाओं में आ गई थी। मजेदार बात यह है कि कोहली अभी भी इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह को फॉलो कर रहे हैं।
सभी फार्मेट में एक टीम खिलाने पर कांबली ने जताई 'दादा' से असहमति

अनबन के कारणों का भी खुलासा करती है रिपोर्ट-
ये रिपोर्ट यह भी बताती है कि दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच कुछ साल पहले विवाद तब हुआ था जब रोहित और शिखर धवन ने विराट कोहली से संबंध रखने वाली एक मैनेजमेंट कंपनी से खुद को अलग कर लिया था। ये सब चीजें विश्व कप में भारत के बाहर होने के बाद और बिगड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। अब ताजा रिपोर्ट आने के बाद ये सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या वाकई में रोहित ने विराट की पत्नी को अनफॉलो किया है या फिर उन्होंने कभी उनको फॉलो भी किया था। अब इन बातों का जवाब केवल ये क्रिकेटर ही दे सकते हैं।

केवल क्रिकेटर ही दे सकते हैं कुछ सवालों के जवाब-
इसी बीच यह भी सवाल उठ रहे है कोहली अचानक वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम के साथ कैसे जुड़ गए? क्योंकि इससे पहले यह लगभग पक्का माना जा रहा था कि विराट इस दौरे पर सीमित प्रारूप में आराम लेंगे और केवल टेस्ट सीरीज खेलेंगे। क्या उनको रोहित शर्मा के हाथों कप्तानी छिन जाने का डर था या कारण कुछ और है? टीम के मामलों की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से इन सवालों के जवाब मिले हैं। सूत्रों ने साफ तौर पर इन बातों को बकवास करार दिया है कि कोहली को रोहित से कप्तानी छिनने का खतरा है।
पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने को लेकर BCCI ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया


Click it and Unblock the Notifications
