For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट इतिहास के सबसे अनोखे मैच से पहले साउथ अफ्रीकी टीम में फटा कोरोना बम, पाये गये 6 पॉजिटिव

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने वापसी की है। वहीं न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में खिलाड़ी इस महामारी के बीच मैदान पर प्रैक्टिस के लिये वापसी कर रहे हैं। इसके साथ ही क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भी मैदान पर लौटने की तैयारी कर ली है। मैदान पर लौटने के लिये क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इतिहास के सबसे अनोखे मैच का आयोजन करना है जिसे सोलिडैरिटी कप का नाम दिया गया है। इस मैच का आयोजन पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के जन्मदिन (18 जुलाई) पर किया जायेगा, जिसमें दो नहीं बल्कि 3 टीमें एक मैच में हिस्सा लेंगी।

हालांकि इस मैच के आय़ोजन से पहले क्रिकेट साउथ अफ्रीका में कोरोना बम फूटा है। सोलिडैरिटी कप के शानदार मैच में हिस्सा लेने के लिये साउथ अफ्रीका के कई बड़े खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है लेकिन मैच से पहले होने वाली ट्रेनिंग के लिये कराये गये कोरोना टेस्ट में खिलाड़ी, कोच, सपोर्टिंग स्टाफ और वेन्यू स्टाफ के 6 खिलाड़ियों को इस महामारी के संक्रमण का शिकार पाया गया है।

और पढ़ें: BCCI ने शुरु की टीम इंडिया के ट्रेनिंग कैम्प की तैयारी, भारत नहीं इस देश में लग सकता है शिविर

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सॉलिडैरिटी कप के नाम से मशहूर इस 3TC मैच के लिये कराये गये टेस्ट में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उल्लेखनीय है कि एक मैच में 8-8 खिलाड़ियों की 3 टीमें हिस्सा लेंगे। मैच के दौरान 36-36 ओवर फेंके जायेंगे।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के अनुसार 10 से 13 जुलाई के बीच 3 क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले इस मैच से पहले विभिन्न जगह से आये खिलाड़ियों, कोचों, सपोर्ट और स्थल सटाफ को मददेनजर 50 टेस्ट कराये गये थे जिसमें से 6 केस पॉजिटिव पाये गये, अच्छी बात यह रही कि इनमें से कोई भी खिलाड़ी मैच का हिस्सा नहीं है।

और पढ़ें: ENG vs WI, 2nd Test: क्या वेस्टइंडीज रचेगा इतिहास या इंग्लैंड करेगा वापसी, जानें क्या है आंकड़े

गौरतलब है कि इसम मैच के लिये एबी डिविलियर्स, क्विंटन डिकॉक और कगिसो रबाडा की कप्तानी में 3 टीमें बनाई गई हैं। कगिसो रबाडा की टीम में रीजा हेनेरिक्स, जानेमन मलान, फाफ डप्लेसिस ,हेनरिच क्लासेन, ग्लेंटन स्टरमैन और तबरेज शम्सी शामिल हैं, जबकि क्विंटन डि कॉक की टीम में टेम्बा बावुमा, जेजे स्मिटस, डेविड मिलर, ड्वेन पेट्रोरियस, लुथो सिम्पाला, ब्यूरेन हेंड्रिक्स और एनरीच नॉर्तजे शामिल हैं।

आपको बता दें की तीसरी और आखिरी टीम की कप्तानी एबी डिविविलयर्स के हाथों में दी गई है, जिनकी टीम में एडेन मकरम, रैसि वैनडरदुसैं, काइल वर्नैन, एंडिले फेक्लुक्वायो, सिसांडा मंगाला, जूनियर डाला और लुंगी एंगिडी शामिल हैं।

Story first published: Thursday, July 16, 2020, 14:52 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+