For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI ने शुरु की टीम इंडिया के ट्रेनिंग कैम्प की तैयारी, भारत नहीं इस देश में लग सकता है शिविर

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच दुनिया भर के कई देशों की क्रिकेट टीम ने मैदान पर वापसी कर ली है वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने अभी तक मैदान पर प्रैक्टिस को लेकर वापसी नहीं की है। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीसीसीआई ने पहले ही कहा था कि ट्रेनिंग कैम्प लगाने की बात हम अगस्त से पहले सोच भी नहीं सकते, वहीं ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज की टीमों ने मैदान पर वापसी कर ली है।

इस बीच रिपोर्ट निकल कर सामने आई है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत के लिये ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन करने की तैयारी कर ली है और इसका आयोजन वह भारत के बजाय दुबई में कर सकता है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को किसी भी सारीज या टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से पहले खिलाड़ियों के लिये कम से कम 6 हफ्तों का ट्रनिंग कैम्प आयोजित करने की जरूरत है।

और पढ़ें: ENG vs WI, 2nd Test: क्या वेस्टइंडीज रचेगा इतिहास या इंग्लैंड करेगा वापसी, जानें क्या है आंकड़े

ऐसे में खबरों के अनुसार बीसीसीआई की ओर से जिन खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला हुआ है उनके लिये कैम्प का आयोजन दुबई में किया जा सकता है। अंग्रेजी अखबार न्यू इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक बीसीसीआई (BCCI) दुबई में भारतीय टीम के प्रैक्टिस कैम्प का आयोजन कर सकती है।

गौरतलब है कि रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई आईपीएल 2020 की मेजबानी भी यूएई को सौंपने के बारे में सोच रहा है, ऐसे में फ्रैंचाइजियां चाहती हैं कि टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों के सही प्रैक्टिस मिले। बीसीसीआई को फिलहाल टी20 विश्व कप के स्थगित होने का इंतजार है ताकि वह इस टूर्नामेंट के शेड्यूल को जारी कर सके।

और पढ़ें: नस्लवादी मैसेज भेजने पर गिरफ्तार हुआ 12 साल का बच्चा, जोफ्रा आर्चर ने जताई खुशी

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप को अगर टाल दिया जाता है तो आईपीएल का आयोजन अक्टूबर-नवंबर की विंडो में कराया सकता है। इससे पहले भारत कई सीरीज को कैंसिल कर सकता है। इसमें इंग्लैंड का भारत दौरा तो वहीं टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा शामिल है।

अगर बीसीसीआई ऐसा प्रस्ताव रखती है तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को काफी नुकसान हो सकता है। वैसे दिलचस्प बात ये है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ही ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग बिग बैश का आयोजन भी होना है। वक्त ही बताएगा कि भारत और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड कैसे एक-दूसरे से तालमेल बैठाते हैं।

Story first published: Thursday, July 16, 2020, 14:50 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+