For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आकाश चोपड़ा ने बताया IPL 2021 के मेगा ऑक्शन से पहले KXIP को किन खिलाड़ियों को करना चाहिये रिलीज

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन किंग्स इलेवन पंजाब के लिये कुछ खास नहीं बीता लेकिन टीम ने इस साल कई यादगार जीत हासिल की और लीग के दौरान कई बार जीत की दहलीज पर पहुंच कर मैच हार गई। लीग के दूसरे चरण में पंजाब की टीम ने लगातार 5 मैच जीतकर जिस तरह से वापसी की वह भी देखने लायक थी लेकिन आखिरी के 2 मैचों में लगातार हार के कारण वह प्लेऑफ में जगह बना पाने में नाकामयाब रही। टीम की नाकामयाबी के पीछे एक बड़ा कारण उसके विदेशी खिलाड़ियों का न चलना रहा।

इस बीच जब बीसीसीआई आईपीएल 2021 के लिये खिलाड़ियों की नीलामी करने के बारे में विचार कर रहा है तो कई टीमें उन खिलाड़ियों को रिलीज करने के बारे में सोचेंगी जिन्होंने अपने प्रदर्शन से फ्रैंचाइजी को निराश किया है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने किंग्स इलेवन पंजाब के उन 3 खिलाड़ियों का नाम लिया है जिन्हें उनके अनुसार टीम को नीलामी से पहले रिलीज कर देना चाहिये।

और पढ़ें: 4 भारतीय खिलाड़ी जो चयन समिति की रेस में चल रहे सबसे आगे, यह प्लेयर बन सकता है चेयरमैन

आकाश चोपड़ा ने एक वीडियो जारी कर बताया कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को आईपीएल के 14वें सीजन से पहले अपनी टीम के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल, हार्डस विलजोन और 10.25 करोड़ की कीमत में खरीदे गये ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर देना चाहिये। उल्लेखनीय है कि ग्लेन मैक्सवेल के लिये आईपीएल का 13वां सीजन बुरी तरह फ्लॉप रहा और वह पूरे सीजन में एक छक्का भी नहीं लगा सके।

उन्होंने तीनों खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा, 'किंग्स इलेवन पंजाब के पास कई समस्यायें हैं जिसमें मैक्सवेल की खराब फॉर्म के अलावा विदेशी गेंदबाजों का प्रदर्शन न कर पाना बड़ी समस्या है। पंजाब की टीम ने इस साल गेंदबाजों को काफी अंदर बाहर किया, कभी कॉट्रेल खेल रहे हैं तो कभी बाहर हैं, ऐसा ही नीशम और क्रिस जॉर्डन के साथ भी हुआ। मेरा मानना है कि पंजाब को कॉट्रेल और विलजोन को छोड़ देना चाहिये क्योंकि आप उनका इस्तेमाल ही नहीं कर पा रहे हैं और साथ ही समय आ गया है कि आप मैक्सवेल से आगे बढ़ें।'

और पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम कर रही खास तैयारी, एक साथ 2 गेंदों से किया अभ्यास

गौरतलब है कि इस दौरान आकाश चोपड़ा ने पंजाब की टीम को क्रिस गेल को बनाये रखने की सलाह दी और उन्हें टीम के लिये एक्स फैक्टर साबित होने वाला खिलाड़ी बताया।

उन्होंने कहा,'अगर क्रिस गेल आगे खेलना जारी रखते हैं तो पंजाब की टीम को उन्हें अपने साथ बनाये रखना चाहिये। भले ही वह 41 साल के हो गये हैं लेकिन वह टीम के लिये एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। आईपीएल का अगला सीजन कुछ महीने बाद ही है और वह आपको काफी महंगे भी नहीं पड़ते हैं।'

आपको बता दें कि 13वें सीजन में पंजाब की टीम ने गेल को 8वें मैच में मौका दिया जिसके बाद उसकी किस्मत पलट गई और उसने लगातार 5 मैचों में जीत हासिल की। वहीं आईपीएल 2021 के लिए इस साल दिसंबर में ऑक्शन होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Story first published: Monday, November 16, 2020, 10:58 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+