For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: 26 साल बाद इस गेंद ने फिर दिलाई वार्न की 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' की याद

नई दिल्ली: 90 के दशक के क्रिकेट को विश्व के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के लिए भी याद किया जाता है। इसी दौर में क्रिकेट के इतिहास की महान स्पिन तिकड़ी शेन वार्न, मुथैया मुरलीधरन और अनिल कुंबले का आगाज हुआ था। इसी दशक में शेन वार्न ने अंग्रेज बल्लेबाज माइक गैटिंग को ऐसी गेंद फेंकी थी जिसने लेग स्टंप पर टप्पा खाने के बाद दाए हाथ के इस बल्लेबाज का ऑफ स्टंप उड़ा दिया था। इस गेंद को 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' भी कहा जाता है।

जैक लीच ने किया कारनामा

जैक लीच ने किया कारनामा

इंग्‍लैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच ने भीऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट मैच के दौरान एक ऐसी गेंद डाली है जिसको देखकर हर कोई हैरान है। यह कहना गलत नहीं होगा कि लीच की ये गेंद जिस तरह से घूमी उसको देखकर शेन वार्न की वह लीजेंडरी बॉल एक बार फिर से याद आ गई जो उन्होंने 1993 में एशेज सीरीज के दौरान फेंकी थी। 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' खिताब से नवाजी गई इस गेंद को वॉर्न ने 4 जून 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में फेंका था।

यहां देखिए VIDEO

अब जैक लीच की एक जादुई गेंद का वीडियो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है और यह वीडियो काफी देखा जा रहा है। बता दें कि यह टेस्ट मैच लीड्स में चल रहा है और यह वाकया तब का है जब कंगारू टीम अपनी बल्लेबाजी की दूसरी पारी खेलने उतर चुकी थी। यह इस पारी का 12वां ओवर था और जैक लीच गेंदबाजी करने के लिए आए। सामने कंगारू बल्लेबाज मार्कस हैरिस स्ट्राइक पर थे। लीच ने हैरिस के ऑफ स्टंप के पास बने रफ एरिया में गेंद को ठप्पा खिलाया। गेंद सही एरिया में पड़ने के बाद इतना घूमी की सीधा बल्लेबाज का मिडिल व लेग स्टंप उड़ा दिया। इस तरह से पहली ही गेंद पर लीच को विकेट मिल गया है हैरिस बस देखते ही रह गए।

अपनी बल्लेबाजी में ढूंढी केएल राहुल ने बड़ी कमी, अगले टेस्ट के लिए बताई रणनीति

अंग्रेजों के सामने एशेज बचाने की चुनौती

अंग्रेजों के सामने एशेज बचाने की चुनौती

मजेदार बात यह है कि लीच को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में कोई भी ओवर डालने का मौका नहीं मिला था। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा पूरी तरह से हावी है और तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट पर 156 रन बना लिए थे जबकि उसको जीत के लिए अभी भी 203 रनों की दरकार है। इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में केवल 67 रन बनाकर ढेर हो गई थी जो पिछले 71 सालों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया गया उसका न्यूनतम टेस्ट स्कोर है। अगर ऑस्ट्रेलिया यह टेस्ट जीतने में कामयाब होता है तो वह 17 साल में पहली बार एशेज रिटेन करने में कामयाब हो जाएगा।

Story first published: Sunday, August 25, 2019, 11:13 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+