For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BREAKING : ये रहीं IPL के लिए दो नई टीमें, 'इन' कंपनियों ने जीता 'मालिकाना' हक

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में बीसीसीआई 10 टीमों के साथ सीजन करवाने जा रहा है। दो नई टीमें काैन सी होंगी, यह जानने के लिए हर कोई इच्छुक था। लेकिन अब साफ हो गया है कि काैन सी दो नई टीमें आईपीएल 2022 में खिताब जीतने की होड़ के लिए मैदान में कूदेंगी। दो टीमों के लिए दुबई में हुई नीलामी में संजीव गोयनका समूह और सीवीसी कैपिटल ने मालिकाना हक जीत लिया है। संजीव गोयनका के नेतृत्व वाले आरपी संजीव गोयनका समूह लखनऊ आईपीएल टीम के मालिक बन गए, जबकि सीवीसी कैपिटल अहमदाबाद टीम के मालिक हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK : ये रहे भारत की हार के 5 कारण, पहली बार पाकिस्तान मार गया बाजी

BCCI ने कमाए करोड़ों रूपए

BCCI ने कमाए करोड़ों रूपए

बीसीसीआई ने इससे पहले घोषणा की थी कि आईपीएल के 15वें सीजन से टूर्नामेंट में आठ की जगह 10 टीमें खेलेंगी। इसलिए कुछ दिन पहले बीसीसीआई ने दो नई टीमों के मालिकाना हक के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। ऐसे में नई टीमों के स्वामित्व के लिए सोमवार (25 अक्टूबर) को एक नीलामी आयोजित की गई। नीलामी की मूल कीमत 2,000 करोड़ रुपए रखी गई थी। लेकिन बीसीसीआई ने दो नई टीमों से 12,200 करोड़ रूपए कमाए हैं। संजीव गोयनका समूह ने 7090 करोड़ में टीम खरीदी जबकि सीबीसी ने 5600 करोड़ में टीम खरीदी।

आईपीएल में इससे पहले भी 10 टीमें खेल चुकी हैं

आईपीएल में इससे पहले भी 10 टीमें खेल चुकी हैं

ऐसा पहली बार नहीं होने जा रहा है कि आईपीएल में 10 टीमें खेलेंगी। इससे पहले 2014 से अब तक सिर्फ 8 टीमें ही IPL में खेल रही हैं। लेकिन आईपीएल के चौथे सीजन 2011 में पहली बार 10 टीमें नजर आई थीं। पुणे वॉरियर्स इंडिया और कोच्चि टस्कर्स केरल उस समय शामिल होने वाली दो नई टीमें थीं। इसके बाद 2012 और 2013 में पुणे समेत कुल 9 टीमें खेल रही थीं। 2014 से अब तक 8 टीमों में फिर से सीजन खेले जा चुके है जिसमें पुणे वॉरियर्स बाहर कर दी गई थी।

इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को 2016 और 2017 के आईपीएल सीजन के लिए स्पॉट फिक्सिंग के कारण निलंबित कर दिया गया था। उस समय, गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स इन दो सीजन के लिए उतरी थीं। हालांकि, आईपीएल में चेन्नई और राजस्थान की वापसी के बाद, गुजरात और सुपर जायंट्स आईपीएल से बाहर हो गए। आईपीएल में अब तक डेक्कन चार्जर्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया, कोच्चि टस्कर्स केरल, गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स आईपीएल में कुछ सीजन तक रहे हैं और फिर प्रतियोगिता से गायब हो गए। माैजूदा में, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में नियमित रूप से खेलने वाली आठ टीमें हैं। अब इन टीमों में 2 नई टीमें जोड़ी गई हैं।

ये हो सकते हैं दोनों नई टीमों के होम ग्राउंड

ये हो सकते हैं दोनों नई टीमों के होम ग्राउंड

लखनऊ शहर भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस राज्य की आबादी 19 करोड़ से ज्यादा है। इसलिए यहां क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन बेस है। लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम भी है, जिसका उद्घाटन 2017 में हुआ था। इसकी क्षमता करीब 50,000 दर्शकों की है। यह मैदान लखनऊ की टीम का होम ग्राउंड हो सकता है।

दूसरी तरफ अहमदाबाद को टीम मिली है जो भारत का पांचवा सबसे बड़ा शहर है। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम यहां ही है और इसका नाम नरेंद्र मोदी है। इस स्टेडियम में 1 लाख 32 हजार दर्शक बैठ सकते है। यह मैदान अहमदाबाद की टीम का होम ग्राउंड हो सकता है।

Story first published: Monday, October 25, 2021, 19:50 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+