अपनी बायोपिक में किसे लीड रोल में देखना चाहते हैं विराट कोहली, साथ में रखी शर्त
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते कई देश अभी भी लॉकडाउन में रह रहे हैं। ऐसे समय में खेल जगत पूरी तरह ठप्प पड़ा हुआ है तो खिलाड़ी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गये हैं और लाइव चैट के जरिये अपने फैन्स से बात कर रहे हैं, जिसमें वह अपनी लाइफ के अहम किस्सों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ सालों के दौरान खिलाड़ियों पर बनी बायोपिक फिल्मों का दौर सा चल पड़ा है जो कि काफी मशहूर भी हुई। इस फेहरिस्त में भाग मिल्खा भाग, मैरी कॉम, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई।
और पढ़ें: विराट कोहली ने चहल को किया ट्रोल, कहा- हिल गये हैं इसके दिमाग के तार
भारतीय कप्तान विराट कोहली भी फैन्स के बीच काफी मशहूर हैं और उनकी कहानी भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है जिस पर उनके चाहने वाले एक बायोपिक जरूर देखना चाहेंगे। इंस्टाग्राम पर सुनील छेत्री से लाइव चैट के दौरान विराट कोहली ने बताया कि अगर उनके जीवन को लेकर फिल्म बनाई जाती है तो वह उसमें किसे उनका किरदार निभाते हुए देखना चाहते हैं।
और पढ़ें: जब सचिन को आउट करने के बाद काफी दुखी हुए थे शोएब अख्तर, कोहली को बताया लकी

अपनी बायोपिक में किसे मुख्य किरदार में देखना चाहते हैं कोहली
इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने विराट से उनकी बायोपिक को लेकर सवाल पूछा कि वह अपने जीवन पर बनी फिल्म में किसे लीड रोल में देखना चाहेंगे तो विराट कोहली ने कहा कि वह खुद ही अपनी बायोपिक में लीड करेंगे, अगर उनके साथ अनुष्का शर्मा फिल्म में हों तो।
सुनील छेत्री के सवाल पर विराट कोहली ने कहा, 'अगर मेरी बायोपिक में अनुष्का शर्मा साथ हों तो मैं खुद ही अपनी बायोपिक में लीड रोल करना चाहूंगा। मुझसे बेहतर मेरा किरदार कौन निभा सकता है। मुझे नहीं लगता कोई मेरे किरदार को मेरी तरह निभा सकता है। बायोपिक में मुझे खुद ही अपना किरदार निभाना होगा और अनुष्का भी इसमें होंगी।'

कोहली बोले एक्टिंग नहीं कर सकता
कप्तान विराट कोहली के जवाब पर अपनी सहमति देते हुए कप्तान सुनील छेत्री ने भी कहा कि मैं आपके जवाब से सहमत हूं और मुझे यकीन है कि आप ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग इस बारे में नहीं जानते कि आप कितने मजाकिया हैं और साथ ही एक्टिंग भी कर सकते हैं।
छेत्री के इस बयान पर कोहली ने कहा,'यह कहना और सोचना गलत होगा कि मैं एक्टिंग कर सकता हूं। अब देखिए, मैं फुटबॉल भी खेल सकता हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मुझे आईएसएल (इंडियन सुपर लीग) में खेलने के लिए टीम में ले लेंगे। हां, मैं कैमरे फेस कर सकता हूं, लेकिन आप इसे एक्टिंग करना नहीं कर सकते।'

अनुष्का की वजह से बना बेहतर इंसान
विराट कोहली ने अपने करियर के दौरान अपने व्यवहार में आये बदलाव का श्रेय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को देते हुए कहा कि उन्हीं की वजह से वह आज एक बेहतर इंसान बन सके हैं और अनुष्का ने ही उन्हें एक दयालु और बेहतर इंसान बनाया है।
उन्होंने कहा, 'मैं जैसा अब हूं, वैसा हमेशा से नहीं था। मेरा मानना है कि हर इंसान में एक और इंसान छिपा हुआ होता है, लेकिन आपका वह पक्ष तब बाहर आता है, जब कोई आपकी जिंदगी में आता है और उसे बाहर निकालता है। मेरे ही अनुष्का शर्मा से मुलाकात वह पल था, जब मैंने महसूस किया कि मैं जो दिखता हूं, वह पूरी तरह नहीं हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
