INDvAUS : विराट ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जीत के लिए टीम और खिलाड़ियों को दिए 'दो मंत्र'
नई दिल्ली। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पछाड़ने का शानदार मौका है। बुधवार से ब्रिसबेन के गाबा में पहली टी20 मैच शुरू हो जाएगा। उसके बाद दो और टी20 मैच के अलावा चार मैचों की टेस्ट सीरीज का शुभारंभ 6 दिसंबर से शुरू होगा। भारत को अपने पिछले दोनों बड़े विदेशी दौरों पर हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम के कप्तान विराट कोहली पिछली गलतियों से सबक सीखकर टीम की नैया पार लगाने की पूरी कोशिश करेंगे।

'एक दो मैच जीतने से कुछ नहीं होगा'
विराट ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "हम ऐसी टीम नहीं बनना चाहते है जो यहां-वहां एक दो टेस्ट मैच जीत जाती है। हमने इंग्लैंड दौरे पर जो गलतियां की है, उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है।" कोहली ने माना कि उन्होंने इन गलतियों के कारण अच्छा खेल दिखाने के बावजूद सीरीज गवाई। हम पूरे दौरे के दौरान विपक्षी टीम को कड़ी टक्कर देते रहे।
VIDEO : शादी के पहले साल में पति-पत्नी के बीच क्या-क्या होता है विराट-अनुष्का ने बताया

जीत का नियम
इस दौरान विराट ने टीम को जीत का मंत्र देते हुए कहा- "हम किसी भी टीम के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। ऐसे में जो टीम सबसे कम गलतियां करेगी, वो जीतेगी। ये जीत का एक आम नियम है।" इस बात से विराट टीम को बताना चाहते हैं कि पिछली दौरे पर की गई गलतियों को पहचानने और फिर उनको दोबारा ना दोहराने की जरूरत है। विराट ने कहा- "पिछली बार हमने शानदार क्रिकेट खेला था। लेकिन हम जीत नहीं सके इसलिए इस बार जरूर इसको बदलना चाहते हैं।"

छोटी-छोटी चीजों को ठीक करना होगा
विराट ने कहा कि हममे ऐसा करने की पूरी क्षमता है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि हम इस दौरे के हर एक गेम में किस तरह से सोच रहे हैं। खेल का हर एक पल अहम है। विराट ने कहा-
"एक टीम के तौर पर हम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर छोटी छोटी चीजों को सही करना चाहेंगे। इसके साथ ही हम फोकस को सचेत रहेंगे ताकि हम दूसरी टीम से ज्यादा मौकों पर जीत दर्ज कर सकें। "
VIDEO : ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई करने के लिए ऋषभ पंत ऐसे कर रहे हैं 'तैयारी'
|
'मैदान पर उतरने वाले ग्यारह लोग जीत के भूखे हैं'
इस दौरान बीसीसीआई ने विराट की प्रेस कांफ्रेस का वीडियों भी ट्वीट किया है। इसमें विराट कोहली के हवाले से लिखा है- 'जब हम मैदान पर जाते हैं तो हमारे पास ग्यारह खिलाड़ी हैं जो किसी भी हाल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं'।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
