Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस अमेरिकी फुटबॉलर के लिये विराट कोहली बनेंगे टूर गाइड, जानें क्यों

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जितने शानदार क्रिकेटर हैं उतने ही बड़े फुटबॉल फैन हैं। उन्हें चाहने वाला हर क्रिकेट फैन इस बात से वाकिफ है और जानता है कि वो फुटबॉल और रोनाल्डो के प्रति कितने जुनूनी है। ऐसे में विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अमेरिका के प्रसिद्ध फुटबॉलर रसल विल्सन की जर्सी के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में विराट कोहली ने अपने फैन्स को बताया कि यह जर्सी उन्हें खुद अमेरिकी फुटबॉलर रसल विल्सन ने भेजी है। 3 नंबर की इस हरी जर्सी को पाकर विराट कोहली काफी खुश नजर आ रहे हैं और उन्होंने इस बात के लिये रसल का शुक्रिया अदा किया है।

और पढ़ें: AUS vs NZ: पर्थ में सुपरमैन बने स्टीव स्मिथ, हवा में पकड़ा जबरदस्त कैच, देखें वीडियो

अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट के जरिये कोहली ने कहा,' रसल आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! मैच जर्सी हमेशा से किसी भी खिलाड़ी के लिये खास होती है। इस पर लगे दाग भी अच्छे लगते हैं। यह बेहद शानदार गिफ्ट है। इसे पाकर मैं बहुत खुश हूं।'

और पढ़ें: Ranji Trophy: झारखंड ने तोड़ा रणजी ट्रॉफी का 85 साल पुराना इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

रसल ने विराट से की खास रिक्वेस्ट

रसल ने विराट से की खास रिक्वेस्ट

अपनी इस जर्सी के साथ रसल ने विराट कोहली के लिये एक खास संदेश भी लिखा है और उनसे निवेदन किया है कि आगामी भारत दौरे पर विराट कोहली उनके टूर गाइड बनें।

रसल ने अपनी शर्ट पर लिखा है,' आप महान खिलाड़ी हैं विराट कोहली1 मैं आपको स्टेडियम में लाइव एक्शन में देखना चाहता हूं। आपसे विनती है कि जब मैं भारत आऊं तो प्लीज मेरे टूर गाइड बनें।'

टूर गाइड बनने को तैयार हुए विराट कोहली

विराट कोहली ने रसल के इस निवेदन को विनम्रता के साथ स्वीकार करते हुए कहा कि वह टूर गाइड बनने को तैयार हैं।

वीडियो में विराट ने कहा,' मैं आपके निवेदन को स्वीकार करता हूं और जब आप भारत आयेंगे तो आपका टूर गाइड बनने को भी तैयार हूं। मैं जल्द ही आपके इस एहसान के बदले कुछ करूंगा, उम्मीद है कि हम जल्द ही मिलेंगे।'

विरुष्का से मिलने को बेताब हैं रसल विल्सन

विरुष्का से मिलने को बेताब हैं रसल विल्सन

गौरतलब है कि विराट कोहली के इस वीडियो पर स्टार अमेरिकी फुटबॉलर ने भी जवाब दिया है और लिखा कि वह जल्द ही अपनी पार्टनर कायरा के साथ भारत दौरे पर आयेंगे।

उन्होंने लिखा कि वह कायरा के साथ भारत आने को और विरुष्का से मिलने को बेताब हैं। जल्द मिलते हैं चैम्पियन।

आपको बता दें कि रसल विल्सन अमेरिकी फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी है जो अमेरिका की राष्ट्रीय फुटबॉल लीग (अमेरिकी फुटबॉल) में सिएटल सीहॉक्स की ओर से खेलते हैं।

Story first published: Saturday, December 14, 2019, 10:28 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+