फुटबॉल मैच में गर्लफ्रेंड को 'किस' करके बदनाम हुए शख्स को खोलनी पड़ी अपनी पोल
नई दिल्ली: फुटबॉल के मैच के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बार्सिलोना एफसी और डेल्फिन के बीच इक्वाडोर में हुए मुकाबले के दौरान एक आदमी अपनी गर्लफ्रेंड को 'किस' करते हुए कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। यह कोई बड़ी बात नहीं होनी चाहिए थी क्योंकि फुटबॉल मैचों के दौरान जुटने वाली भीढ़ में अधिकतर प्रेमी-प्रेमिका जोड़ी के तौर पर आते हैं और उनमें अतरंगता कोई बड़ा तूल देने की वजह नहीं मानी जाती लेकिन यह मामला एक अलग ही वजह से अपने आप में अनोखा बन गया।
|
फुटबॉल मैच के दौरान गर्लफ्रेंड को चूमने से हुआ बदनाम
प्रेमिका को चूमने वाले शख्स को इस 'किस कैम' के चलते फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आकर लंबी सफाई देनी पड़ गई है जिसमें उसने यह स्वीकार किया है कि गर्लफ्रेंड को 'किस' करके उसने गलत किया क्योंकि यह इंसान पहले से ही रिलेशनशिप में था। Metro.co.uk पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, आदमी की पहचान डेवी एंड्रेड के रूप में की गई है। डेवी कैमरा पर तब पकड़ा गया जब वह उसके बगल में बैठी महिला को 'किस' कर रहा था। लेकिन जैसे ही उन्होंने महसूस किया कि यह बड़ी स्क्रीन और टीवी पर चारों ओर दुनिया पर लाइव प्रसारित किया जा रहा था, वह शर्मिंदगी में तुरंत लड़की से दूर हो गया।
पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन ने बल्ले से मनाया टीम इंडिया में शानदार वापसी का जश्न
बाद में एंड्रेड ने इंस्टाग्राम पर स्वीकार किया कि वह अपनी साथी को धोखा दे रहा है, और उसने अपनी पार्टनर से जिंदगी में वापस लौट आने की गुहार भी लगाई है।

बदनामी के बाद बताया- कर रहा था चीटिंग
"मैं अपने प्यारे से इन पलों को जीने के लिए वापस जाना चाहता हूं। मुझे वास्तव में खेद है और यही कारण है कि मैं इस बकवास पर टिप्पणी करने के लिए सार्वजनिक रूप से सामने आया हूं, इसलिए मैं आपको इंस्टाग्राम पर मुझे यहां माफ करने के लिए कह रहा हूं। मैं उलझन में हूँ, लेकिन मैं आपको वापस लेना चाहता हूं।"
हेड कोच एंड्रेड ने फेसबुक पर उन लोगों की आलोचना भी की है जिन्होंने उनको मानसिक तौर पर आघात पहुंचाया और साथ ही ईश्वर से अपने लिए हिम्मत भी मांगी।
"मैं अंत तक एक आदमी के रूप में अपने सम्मान और अपने गौरव की रक्षा करने जा रहा हूं ... हम सभी असफल होते हैं और हम सभी पश्चाताप करते हैं, उन लोगों को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे चर्च में आमंत्रित किया है
"कोई भी मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने में सक्षम नहीं है, भगवान बड़े और मजबूत हैं और ये महिलाएं जो मेरी आलोचना कर रही हैं, मुझे पता है कि उन्होंने भी धोखा दिया है लेकिन वे फिर भी टिप्पणी करती हैं।

सोशल मीडिया पर पार्टनर से वापस लौटने की गुहार
"आप पहले से ही मेरे रिश्ते को नष्ट कर चुके हैं, आप और क्या चाहते हैं? मुझे आशा है कि यह किसी भी तरह से आपकी सेवा नहीं करता है क्योंकि आप केवल ईश्वर के बंदे को चोट पहुंचा रहे हैं।
"आप नहीं जानते इससे मुझे कितनी मानसिक चोट पहुंची है। हर कोई विफल रहता है और हम अपने दिल से क्षमा कर सकते हैं। ईश्वर मुझे शक्ति दे!" एंड्रेड ने जोड़ा।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें इस आदमी के पकड़े जाने के बाद दी गई प्रतिक्रिया को लेकर काफी मजाक उड़ाया गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
