For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन ने बल्ले से मनाया टीम इंडिया में शानदार वापसी का जश्न

नई दिल्ली: संजू सैमसन और पृथ्वी शॉ के लिए मंगलवार का दिन खास था। सैमसन की जहां भारतीय टी20 टीम में फिर से एंट्री हुई तो वहीं पृथ्वी शॉ पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बने हैं। ये दोनों खिलाड़ी चोटिल शिखर धवन के स्थान पर टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। इसी बीच इन दोनों प्रतिभाशाली युवाओं ने एक बार फिर से अपनी क्लास साबित करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी वापसी का जश्न बल्ले से बनाया है।

भारत ए की जीत में चमके शॉ-सैमसन

भारत ए की जीत में चमके शॉ-सैमसन

बुधवार को यहां पहले अनौपचारिक वनडे में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पांच विकेट से मिली जीत में पृथ्वी शॉ ने फिर से अपनी शानदार फार्म का मुजायरा पेश किया। शिखर धवन के स्थान पर चुने जाने के एक दिन बाद, 20 वर्षीय शॉ ने 35 गेंदों पर 48 रन बनाकर मेहमान टीम की जीत में भूमिका निभाई। जबकि भारत की टी 20 टीम में धवन की जगह विकेटकीपर संजू सैमसन ने 21 गेंदों में 39 रन बनाए। वहीं एक और एंट्री के दावेदार रहे सूर्यकुमार यादव ने भी 19 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली।

231 का पीछा करते हुए, भारत ने बर्ट सुक्लिफ ओवल में 20 ओवरों से ज्यादा शेष रहते हुए जीत दर्ज कर ली।

भारतीय टीम को मिली जबरदस्त जीत

भारतीय टीम को मिली जबरदस्त जीत

गेंद के साथ, मोहम्मद सिराज भारत ए के लिए सबसे सफल गेंदबाज थे, जिन्होंने 6.3 ओवरों में 33 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि खलील अहमद और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। उनके प्रयासों से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए को 50 ओवरों के मैच में नौ गेंद शेष रहते हुए केवल 230 रनों पर आउट कर दिया।

सचिन के 'बिग चैलेंज' में फंसे कांबली, पूरा करने के लिए है 1 सप्ताह का समय

मेजबान टीम की ओर से कुछ खिलाड़ियों ने टिककर खेलने की कोशिश की लेकिन वह बड़ा योगदान नहीं दे सके। रचिन रविंद्र ने 58 गेंदों पर 49 रन बनाए और कप्तान ब्रूस ने 55 गेंदों पर 47 रनों का योगदान दिया।

भारत ए ने शॉ और उनके सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल (29) की शानदार शुरुआत के बाद लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया।

सूर्यकुमार यादव भी चमके

सूर्यकुमार यादव भी चमके

जब ​​शॉ जेम्स नीशम के द्वारा आउट हुए तब तक मेहमान टीम ने 9.1 ओवर में 79 रन बना लिए थे। अभ्यास मैच में 100 गेंदों पर 150 रन बनाने के बाद मैच में आए 20 वर्षीय शॉ ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। कैप्टन शुबमन गिल (30) के बाद सैमसन ने अपना कमाल दिखाया, दो छक्के और तीन बाउंड्री लगाई। मुंबई के खिलाड़ी सूर्यकुमार ने अपनी टीम को जीत के करीब ले जाने के लिए तीन चौके और दो छक्के लगाए।

दूसरा और तीसरा अनौपचारिक वनडे क्रमशः शुक्रवार और रविवार को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, January 22, 2020, 12:18 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+