VIDEO:जब आकाश चोपड़ा को दी ट्विटर यूजर ने बेटी के करियर के बारे में ये सलाह
नई दिल्ली। क्रिकेट को बहुत पहले अलविदा कह चुके आकाश चोपड़ा भले ही अब मैदान में खेलते हुए नजर नहीं आते हैं लेकिन अक्सर अपने बोलने के अंदाज और आंकड़ों की मजबूत पकड़ के कारण चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने के काऱण आकाश की लोकप्रियता भी काफी है, क्रिकेट से जुड़ी कोई भी बात हो उसमें आकाश वाणी की टिप्पणी न हो भला ऐसा कैसे हो सकता है। वहीं बुधवार को आकाश चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ खेलते हुए 59 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसको यूजर्स द्वारा काफी सराहा जा रहा है। वहीं इस वीडियो पर आकाश ने जो कैप्शन लिखे हैं वो बेहद शानदार हैं।
ये भी पढ़ें-Ind vs WI : टेस्ट सीरीज से पहले इस दिग्गज से पंत ने सीखे विकेटकीपिंग के गुर
|
बेटी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं चोपड़ाः
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आकाश चोपड़ा अपनी बेटी आरना के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं, इस वीडियो में कभी वो बल्लेबाजी करती नजर आ रही हैं तो कभी वो गेंदबाजी करती दिख रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
|
आकाश के इस जवाब ने जीत लिया दिलः
अपने बेबाक अंदाज के लिए आकाश चोपड़ा काफी मशहूर हैं। वहीं एक यूजर ने इस वीडियो में आकाश से उनकी बेटी के करियर गोल के बारे में सवाल पूछते हुए कहा कि आप को नहीं लगता कि आपको अपनी बेटी का करियर क्रिकेट में बनाना चाहिए? इस सवाल पर आकाश ने कहा कि मैं अपनी बेटी से कुछ नहीं कहूंगा बल्कि उसे उसकी इच्छा के हिसाब से काम करने दूंगा। हम चाहेंगे कि अपनी बेटी को खुला आसमान दें ताकि वो अपने हर सपने को साकार कर सके।
|
ऐसा रहा था आकाश का करियरः
ऐसा रहा था आकाश का करियरः आकाश चोपड़ा के करियर पर अगर नजर डालें तो आकाश ने कुल 10 टेस्ट मैच में 437 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का आगाज 2003 में न्यूजीलैंड से किया था। वहीं आकाश का घरेलू प्रदर्शऩ बेहद खास रहा है। वहीं अब आकाश एक मशहूर कमेंटेटर के रूप में क्रिकेट जगत में सक्रिय रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Ind vs WI : 14 साल की उम्र में धमाल मचाने वाले पृथ्वी शॉ की 10 अनसुनी बातें
Great man.👌.. This world needs more such fathers... 👏👏👏
— Akash Kumar (@RealAkashKumar) October 3, 2018
I wish every father become like him
— Abhishek kumar(vinayak) (@VinayakAbhishek) October 3, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
