For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ind vs WI : 14 साल की उम्र में धमाल मचाने वाले पृथ्वी शॉ की 10 अनसुनी बातें

नई दिल्ली। हर खिलाड़ी का एक सपना होता है कि वो एक दिन अपने देश के लिए खेले, इसके लिए वो कई सालों तक मेहनत करता है, खुद को साबित करता है और अपनी एक अलग पहचान बनाता है। टीम में जब किसी खिलाड़ी का सेलेक्शन होता है तो उसकी उस गुजरी जिंदगी के कई पहलू निकल कर सामने आते हैं जो ये साबित करते हैं कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए उस खिलाड़ी ने किस तरह का परिश्रम किया है। ऐसा ही एक युवा खिलाड़ी है जो भारतीय टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 अक्टूबर से शुरू हो रहे मुकाबले में डेब्यू करने जा रहा है। दरअसल हम बात कर रहे हैं पृथ्वी शॉ की जिन्होंने अपने बल्लेबाजी के दम पर सभी दिग्गजों के मन में अपनी छाप छोड़ी और उन्हें टीम में मौका मिला। आइए आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें......

ये भी पढ़ें-INDvsWI: डेब्यू करने के साथ ही 1955 के बाद ऐसा करने वाले पहले ओपनर बनेंगे पृथ्वी शॉ

 ऐतिहासिक दिन के एक दिन पहले हुआ था जन्मः

ऐतिहासिक दिन के एक दिन पहले हुआ था जन्मः

क्रिकेट के बारे में जब कभी भी जिक्र होगा तो उसकी पटकथा सचिन तेंदुलकर के बिना नहीं लिखी जा सकेगी। वहीं 9 नवंबर 1999 को पृथ्वी शॉ का जन्म हुआ था, ठीक उसके एक दिन बाद सचिन तेंदुलकर ने हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ 186 रनों की पारी खेली थी जो उनके करियर की सबसे ज्यादा रनों की पारी थी 2010 तक जब उन्होंने 200 रन बनाकर उसे और ऐतिहासिक बना दिया था।

बचपन में ही सिर से उठ गया था मां का सायाः

बचपन में ही सिर से उठ गया था मां का सायाः

जब पृथ्वी शॉ महज तीन साल के थे तो उनके पिता पंकज शॉ ने उन्हें विरार क्रिकेट एकेडमी में दाखिल करवा दिया था। हालांकि उसके एक साल बाद ही शॉ ने अपनी मां को खो दिया था। वहीं इस दुखद घटना ने उऩके पिता की कपड़ों के धंधे को भी रोक दिया और उनका सारा ध्यान अपने बेटे को एक महान क्रिकेटर बनाने पर लगा दिया। वहीं उसके बाद शुरु हुआ शॉ का सफऱ, और कुछ समय बाद ही शॉ का दाखिला फेमस मिडल इनकम ग्रुप क्रिकेट क्लब में हो गया। रोज करीब 70 किमी का सफर करके शॉ विरार से मुंबई इस क्लब में प्रैक्टिस करने आते थे।

2010 से बदली किस्मतः

2010 से बदली किस्मतः

उनकी इस क्षमता को देखते हुए 2010 में निकेश कुलकर्णी ने शॉ के साथ 3 लाख रुपए का एक अनुबंध साइन किया और इस डील ने शॉ और उनके पिता की मदद की कि वो मुंबई के सांता क्रूज में आकर रह सकें।

जब जड़ दिए थे एक पारी में 546 रनः

जब जड़ दिए थे एक पारी में 546 रनः

वो कहते हैं न कि संघर्ष कभी जाया नहीं जाता। ऐसा ही हुआ पृथ्वी शॉ के साथ भी, 14 साल के उम्र में शॉ ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो इस उम्र में किसी भी खिलाड़ी के पास नहीं था। दरअसल शॉ ने हॉरिश सील्ड टूर्नामेंट में 2013 में 330 गेंदों पर 546 रन की पारी खेलकर धमाल मचा दिया था। वहीं उनके इस धमाल ने उनकी आर्थिक दिक्कतों को भी दूर कर दिया और उन्हें एसजी के साथ 36 लाख का करार किया।

रणजी में मचाया धमालः

मुंबई के लिए शॉ ने सभी अहम मुकाबले में रणजी से डेब्यू किया और 17 साल 153 दिन की उम्र में उन्होंने शतक जड़ दिया। वहीं सचिन की तरह ही इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी औऱ दिलीप ट्रॉफी के डेब्यू मुकाबले में शतक जड़ा है। वहीं सचिन के अलावा ये दूसरे खिलाड़ी बने जिन्होंने सबसे कम उम्र में शतक जड़ा हो।

ये हैं टेस्ट रिकॉर्डः

ये हैं टेस्ट रिकॉर्डः

अगर पृथ्वी शॉ के टेस्ट करियर की बात करें तो शॉ ने अब तक घरेलू 14 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और उन्होंने 1418 रन बनाए हैं 56.72 के औसत से । वहीं इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक भी जमाए हैं। वहीं हाल फिलहाल में उन्होंने दो बेहतरीन शतक 188 वेस्टइंडीज तो 136 साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ बनाए हैं।

सचिन से मिली थी ये खास सलाहः

सचिन से मिली थी ये खास सलाहः

इस युवा खिलाड़ी का पसंदीदा खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ही हैं। उन्होंने शॉ को यह सलाह भी दी थी कभी अपने खेलने का अंदाज और बल्ले का ग्रिप मत बदलना यदि कोई तुमसे कहे तो उसकी मेरे से बात कराना। वहीं सचिन ने शॉ को खेलते देख अपने मित्र से कहा था कि देखो यह भारत का भविष्य है। वहीं अब ये खिलाड़ी 4 अक्टूबर से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट मुकाबले में डेब्यू करने जा रहा है। देखना होगा कि वो किस तरह का धमाल मचाता है।

ये भी पढ़ें बांग्लादेश ने की विराट कोहली की वेबसाइट हैक, लिखा -माफी मांगों नहीं तो ऐसे ही हैक होगी और साइट

Story first published: Wednesday, October 3, 2018, 14:29 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+