साउथ अफ्रीका की तैयारी, कांबली से ट्रेनिंग ले रहे हैं रहाणे और पंत, मयंक ने लिया दादी का आशीर्वाद
नई दिल्लीः भारत के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और विकेटकीपर ऋषभ पंत को साउथ अफ्रीका के मुश्किल दौरे के लिए तैयार होते हुए देखा जा सकता है। उनको भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ट्रेनिंग दे रहे हैं। यह सब मुंबई के नेट्स में हो रहा है जहां पर साउथ अफ्रीका जाने से पहले टीम इंडिया एकजुट होगी।
कांबली अपने समय के शानदार बाए हाथ के बल्लेबाज रहे जिनका करियर भले ही बहुत ऊंचाई नहीं पकड़ नहीं सका। कांबली ने 1993 से 1995 के बीच 17 टेस्ट मुकाबले खेले और उन्होंने रहाणे को कुछ बल्लेबाजी टिप्स भी दिए। रहाणे पिछले कुछ समय से फॉर्म को लेकर जूझ रहे हैं। उन्होंने पिछले साल मेलबर्न में बेहतरीन शतक लगाया था लेकिन पिछले दो साल से ऐसी पारियों की संख्या बहुत कम है। इस साल तो रहाणे का औसत केवल 17 ही रहा है।

कांबली से टिप्स लेते रहाणे और पंत-
रहाणे को रोहित शर्मा के हाथों टेस्ट उपकप्तानी भी गंवानी पड़ी थी लेकिन रोहित अब चोट के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों टेस्ट मैचों से बाहर हैं। रहाणे को तीनों मुकाबलों की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की उम्मीद है। वे फिलहाल कांबली और उनके बेटे क्रिस्टियानों के साथ मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे हैं जहां पर पंत भी उनके साथ हैं। पंत इस साल 41 के औसत के साथ शानदार रहे हैं।
कांबली ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी कि उनको खुशी है वे अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत की कुछ मदद करने में कामयाब रहे जो आने वाली साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए है। उनके साथ दक्षिण अफ्रीकी परिस्थितियों के बारे में कुछ जानकारी साझा की। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
मैनचेस्टर यूनाइटेड टीम में कोविड-19 का प्रकोप, ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ मैच हुआ स्थगित
|
कांबली के बेटे क्रिस्टियानो को मिला अनुभव-
कांबली ने अंत में यह भी जानकारी दी कि उनके बेटे क्रिस्टियानो को भी कुछ सीखने को मिला।
इसके अलावा भारत के एक और बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को आने वाले साउथ अफ्रीका टूर के लिए अपनी दादी मां का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। 30 साल के बल्लेबाज ने कहा कि वह अपनी दादी से टीका कराए बिना कभी भी किसी दौरे के लिए घर को नहीं छोड़ते हैं।

साउथ अफ्रीका में रोहित के बिना भारत का टेस्ट-
भारत के लिए यह दौरा और चुनौतीपूर्ण हो गया है क्योंकि रोहित शर्मा जैसे टीम के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शामिल खिलाड़ी को चोट लग गई है और वह अब टीम के साथ तीनों टेस्ट मुकाबलों के लिए उपस्थिति नहीं होंगे। बीसीसीआई ने उनकी जगह पर प्रियांक पांचाल को बुलाया है। 31 साल के पांचाल साउथ अफ्रीका दौरे पर गई इंडिया ए टीम के कप्तान भी थे। देखना होगा कि रोहित 19 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में वापसी कर पाते हैं या नहीं।
जहां तक दक्षिण अफ्रीकी दौरे की बात है कि तो भारत ने तीन टेस्ट और 3 वनडे मैच साउथ अफ्रीका में खेलने हैं। पहले टेस्ट सीरीज होगी जिसका शुरुआती मुकाबला बॉक्सिंग डे पर 26 दिसंबर को होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
