उफ्फ...अनुष्का को नहीं आलिया भट्ट को फॉलो करने लगे कोहली
नई दिल्ली। हेडलाइन पढ़कर आप भी सोच में पड़ गए ना, लेकिन घबराइए नहीं, आपके चहेते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों के बीच में कुछ नहीं हुआ है, दरअसल ये गॉसिप इसलिए आई क्योंकि विराट कोहली स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी जियोनी के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं और फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट पहले से ही इस जिओनी के स्मार्ट फोन का प्रचार करती हैं।
इस बारे में बात करते हुए भारत में जियोनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक अरविंद आर. वोहरा ने मीडिया में बयान दिया कि भारत के दो सबसे चहेते लोगों के साथ जुड़ने का हमारा मकसद करोड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है, मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि उसके भारत में अब 1.2 करोड़ ग्राहक हो गए हैं।
विराट कोहली ने जियोनी की तारीफ
जबकि इस बारे में टीम इंडिया के जगमगाते सितारे विराट कोहली ने कहा कि जियोनी एक ऐसा ब्रांड बनकर आया है जिसमें जुनून, दृढ़संकल्प है और इसका ध्यान कुछ नया करने पर केंद्रित है, मुझे खुशी है कि मैं इसके साथ जुड़ा।
पूरे देश में 500 ब्रांड स्टोर खोलने का लक्ष्य
वोहरा ने कहा कि इस साल हमारा पूरा फोकस पूरे देश में 500 ब्रांड स्टोर खोलने पर रहेगा और इसके साथ ही जिओनी खुदरा बाजार में अपने प्रतिनिधियों की संख्या दोगुनी कर 20,000 तक पहुंचाने का संकल्प ले चुकी है, आशा करता हूं कि विराट का हमारे साथ जुड़ने के साथ ये संकल्प आसान हो जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
