वो महान खिलाड़ी है, लय हासिल करने से सिर्फ एक पारी दूर है : पुजारा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में नए खिलाड़ियों की एंट्री से पुराने दिग्गजों की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही हैं। उदाहरण के ताैर पर शिखर धवन बताैर ओपनर अपनी जगह गंवाते दिख रहे हैं। वहीं टेस्ट के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे भी खराब दाैर से गुजर रहे हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उन्हें कप्तान बनाया गया है। माना जा रहा है कि रहाणे के लिए दो मैचों की ये सीरीज बेहद खास है। अगर वो रन नहीं बना पाते तो जगह भी गंवा सकते हैं। लेकिन पुजारा को भरोसा है कि रहाणे वापसी करने में सफल होंगे।
पुजारा ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा, "रहाणे एक महान खिलाड़ी हैं। कई खिलाड़ी इन दौरों से गुजरते हैं। रहाणे लय हासिल करने से सिर्फ एक पारी दूर है। वो इस सीरीज में अच्छे रन बनाने जा रहा है।" रहाणे 25 नवंबर से कानपुर में सीरीज के पहले टेस्ट में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। विराट कोहली दूसरे टेस्ट के लिए वापसी करेंगे। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को पूरी सीरीज के लिए आराम दिया गया है।
यह भी पढ़ें- फिर आ गई वो तारीख, जिसके बाद कोहली का करियर पड़ गया था फीका
रहाणे ने 2019 के बाद से 40 टेस्ट खेले हैं और 7 अर्धशतक और 3 शतक बनाए हैं। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने भारत को ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर सीरीज जीत दिलाईष हालांकि, बल्लेबाजी के मोर्चे पर वह प्रभावित करने में विफल रहे। रहाणे इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। इसके बाद सवाल उठाए गए कि उन्हें क्यों प्लेइंग इलेवन में रखा जा रहा है। पिछले साल मेलबर्न टेस्ट के बाद से रहाणे ने 11 टेस्ट खेले हैं, लेकिन वे सिर्फ 19 की खराब औसत से 372 रन बना पाए। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में अजिंक्य रहाणे ने 7 पारियों में 15.57 की औसत से सिर्फ 109 रन बनाए। 2020 की शुरुआत के बाद से उन्होंने 27 टेस्ट पारियों में 24.76 के औसत से 644 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
