For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फिर आ गई वो तारीख, जिसके बाद कोहली का करियर पड़ गया था फीका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली ने बहुत कम समय में क्रिकेट जगत में नाम कमाया। उनके नाम ढेरों रिकाॅर्ड हैं, जिनमें से कईयों का टूटना भी आसान नहीं। हालांकि, एक बार फिर वो तारीख आ गई है, जिसके बाद कोहली का करियर फीका पड़ गया था। यानी कि 23 नवंबर। साल 2019 का ये दिन कोहली के लिए खास था, लेकिन इसके बाद उनका खेल वैसा नहीं रहा जिसके लिए वो जाने जाते थे।

यह भी पढ़ें- जडेजा और हार्दिक पांड्या के लिए खतरा बने 2 नए खिलाड़ी, बटोर रहे हैं सुर्खियां

जड़ा था 70वां अंतरराष्ट्रीय शतक

जड़ा था 70वां अंतरराष्ट्रीय शतक

दरअसल, इसी दिन कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 70वां शतक लगाया था। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने, लेकिन इसके बाद कोहली कभी शतक नहीं लगा सके। कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ घर पर गुलाबी गेंद का टेस्ट खेला था। कोहली ने ईडन गार्डन्स में हु इस मैच में 194 गेंदों में 136 रनों की पारी खेली, जिसमें 18 चाैके शामिल थे। कोहली की इस पारी के दम पर भारत ने एक पारी और 46 रनों से बांग्लादेश को हराया था।

फिर नहीं जड़ पाए शतक

फिर नहीं जड़ पाए शतक

हालांकि इस शतक के बाद कोहली कोई अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए। शतक का सूखा दो साल से है। कोहली ने आखिरी शतक लगाने के बाद से अब तक 12 टेस्ट मैच, 15 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं। इन 12 टेस्ट में उन्होंने 26.80 की औसत से 563 रन बनाए, लेकिन बिना शतक के 5 अर्धशतक लगा सके। वहीं 15 वनडे में उन्होंने 8 अर्धशतक की मदद से 649 रन बनाए तो 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7 अर्धशतक की मदद से 777 रन बनाए हैं। मतलब कोहली तब से 20 अर्धशतक जमा चुके हैं, लेकिन शतक नहीं लगा सके। कोहली टी20आई में शतक बनाने के करीब आए थे, लेकिन चूक गए थे। दिसंबर 2019 में हैदराबाद में विंडीज के खिलाफ कोहली ने नाबाद 94 रन बनाए। वनडे मैचों में उन्होंने जनवरी 2020 में बेंगलुरु में और नवंबर 2020 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो बार 89 रन बनाए, जबकि टेस्ट में उन्होंने दिसंबर 2020 में एडिलेड गुलाबी गेंद टेस्ट की भारत की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 रन बनाए, लेकिन शतक तक नहीं पहुंच सके थे। कोहली का करियर फीका पड़ा तो इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शतकों की झड़ी लगा दी। कोहली के आखिरी शतक के बाद से रूट और आजम दोनों ने 7-7 शतक लगा दिए हैं।

जल्द करना होगा सूखा खत्म

जल्द करना होगा सूखा खत्म

कोहली को इस सूखे को जल्द खत्म करना होगा। उनके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में शतक लगाने का माैका रहेगा। हालांकि कोहली पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे लेकिन दूसरे मैच में वह वापसी करेंगे जो 3 से 7 दिसंबर तक मुंबई में खेला जाएगा। कोहली के पास रिकी पोंटिंग की बराबरी करने का माैका भी रहेगा। अगर कोहली शतक लगा देते हैं तो वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे जो 71 शतक जमा चुके हैं। पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर के हैं जिनके नाम 100 शतक हैं। सचिन ने 51 टेस्ट व 49 वनडे शतक जमाए हैं। कोहली जब अपने करियर में टाॅप पर चल रहे थे तो कहा जाता था कि वे सचिन का रिकाॅर्ड तोड़ देंगे, लेकिन अब ये काफी मुश्किल लग रहा है।

Story first published: Tuesday, November 23, 2021, 14:21 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+