नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इस समय कई देश लॉकडाउन में चले गये हैं। इसको लेकर भारत में भी लॉकडाउन को चौथी बार बढ़ाने का फैसला किया जा रहा है। इस बीच केंद्र की मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है। जिसके बारे में वित्त मंत्री आये दिन धीरे-धीरे करके लोगों को जानकारी दे रही हैं। इस राहत पैकेज के बारे में बात करते हुए वित्त मंत्री ने गुरुवार को राहत पैकेज के दूसरे चरण का ऐलान किया।
और पढ़ें: पूर्व चयनकर्ता ने बताया कैसे हो सकता है धोनी का बेहतर इस्तेमाल, इस नंबर पर करें बैटिंग
राहत पैकेज के इस चरण में निम्न आय वर्ग के लोगों को वित्तीय संकट से उबारने के लिये केंद्र सरकार ने खास ध्यान दिया है। सरकार ने इस पैकेज में छोटे और सीमांत किसानों पर खास तौर पर ध्यान दिया गया है और किसान क्रेडिट योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है।
देश के किसानों पर खास ध्यान देने वाले इस पैकेज को लेकर भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सरकार के इस फैसले की तारीफ की है। रहाणे ने सरकार के इस फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि यह फैसला किसानों और कृषि क्षेत्र के लिये सराहनीय कदम उठाया है।
और पढ़ें: धोनी को सलाह देने वाले बयान पर युवराज-हरभजन ने ग्रेग चैपल को लताड़ा, दिया करारा जवाब
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'किसान क्रेडिट कार्ड और अतिरिक्त आपातकाल पूंजी फंड के जरिए सरकार ने जो राहत देने का कदम उठाया है इससे हमारे किसानों और कृषि क्षेत्रों को निश्चिततौर पर लाभ मिलेगा।'
रहाणे ने अपने इस ट्वीट के साथ थम्स अप वाला इमोजी भी इस्तेमाल किया है। रहाणे के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
The concessional credit on Kisan Credit Cards and additional emergency capital fund should greatly help our farmers and our agri sector! 👍🏻
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) May 14, 2020