Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी को सलाह देने वाले बयान पर युवराज-हरभजन ने ग्रेग चैपल को लताड़ा, दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे खराब दौर में से एक दौर था साल 2003 के बाद का, जब भारतीय टीम के कोच के रूप में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल ने टीम की कमान संभाली थी। इस दौरान वह भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे विवादित कोच बनें। सौरव गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल को भारतीय टीम का कोच बनवाया था लेकिन उनके आने के बाद से ही दोनों में नहीं बनी नतीजन सौरव गांगुली को ही टीम से बाहर कर दिया गया और कप्तानी दादा से छीनकर राहुल द्रविड़ को सौंप दी गई। चैपल ने लगभग 4 साल तक भारतीय टीम के लिये कोचिंग की और इस दौरान भारत को 2007 विश्व कप में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई और सुपर 8 में भी जगह बना पाने में नाकाम रही।

और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के वो 5 खिलाड़ी जो बने अमीर से गरीब, यह भारतीय बना चौकीदार

हालांकि इसी दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भी साल 2004 में टीम के लिये डेब्यू किया और कुछ मैचों बाद ही वह छा गये। हाल ही में सोशल मीडिया के जरिये ग्रैग चैपल ने एक लाइव किया जिसमें उन्होंने धोनी की कामयाबी के पीछे अपनी सलाह का हाथ बताया। चैपल के इस बयान के सामने आने के बाद टीम इंडिया में चैपल की कप्तानी में खेल चुके खिलाड़ी युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने तंज कसते हुए चैपल के कार्यकाल को भारतीय क्रिकेट का सबसे खराब दौर बताया है।

और पढ़ें: युवराज सिंह ने बताया आईपीएल की सबसे खराब टीम का नाम, नहीं मिलता था सम्मान

हरभजन ने बताया भारतीय क्रिकेट का सबसे खराब कार्यकाल

हरभजन ने बताया भारतीय क्रिकेट का सबसे खराब कार्यकाल

ग्रैग चैपल ने अपने बयान के जरिये धोनी की बल्लेबाजी का श्रेय लेने की कोशिश की तो टर्बनेटर के नाम से मशहूर भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्विटर के जरिये उन पर तंज कसा।

हरभजन सिंह ने चैपल के बयान पर ट्वीट करते हुए कहा,'भारतीय क्रिकेट के सबसे खराब दिन! उन्होंने धोनी को ग्राउंड शॉट खेलने के लिए इसलिए कहा क्योंकि कोच खुद सभी (खिलाड़ियों) को मैदान के बाहर मार रहे थे। वह एक अलग ही खेल खेल रहे थे।'

युवराज सिंह ने भी ली चुटकी

युवराज सिंह ने भी ली चुटकी

हरभजन सिंह ने चैपल के खिलाफ निशाना साधा तो भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह कहां चूकने वाले थे उन्होंने भी चैपल का मजाक बनाते हुए ट्वीट करके निशाना साधा।

उन्होंने लिखा,'धोनी और युवी अंतिम 10 ओवरों में कोई छक्का नहीं सिर्फ ग्राउंड शॉट्स खेलो।' इस ट्वीट के साथ ही युवराज ने लाफ्टर इमोजी को भी बनाया।

जानें क्या बोले थे ग्रैग चैपल

जानें क्या बोले थे ग्रैग चैपल

गौरतलब है कि ग्रेग चैपल ने प्लेराइट फाउंडेशन के फेसबुक पेज पर बात करते बयान दिया था कि कैसे उन्होंने धोनी को ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते देख एक बार चैलेंज दिया जिसके बाद वो दुनिया के बेस्ट फिनिशर बनकर उभरे।

उन्होंने कहा, 'मुझे याद है जब 2005 में हमने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेली थी। धोनी ने एक मैच में 180 से ज्यादा रन बनाए। वह बिल्कुल अलग अंदाज में खेले, उन्होंने काफी चौके लगाए, बहुत छक्के जड़े। मुझे याद है कि पुणे में वह मैच था, हमें ज्यादा रन नहीं चाहिए थे, जब धोनी उतरे तो हमारे पास 80 या 100 रन बचे थे। तब मैंने उन्हें चुनौती दी कि क्या वह गेंद को हवा में ना खेलें। मैंने चैलेंज दिया कि जब तक हम मैच नहीं जीतते, तब तक गेंद को हवा में मारने की अनुमति नहीं है।'

Story first published: Friday, May 15, 2020, 15:00 [IST]
Other articles published on May 15, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+