
पोस्ट नहीं, रोल का निभाना मायने रखता है- रहाणे
रहाणे ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि कप्तान होना ही केवल मायने नहीं रखता क्योंकि आप किस तरह से कप्तान का रोल अदा करते हैं, यह मायने रखता है। उन्होंने कहा- अभी तक मैं सफल रहा हूं और आगे भी मौका मिलने पर इस तरह के नतीजे देने की कोशिश करूंगा।
IND vs ENG: पहले टेस्ट के लिए चेन्नई पहुंचे अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा
रहाणे की कमान ने भारत ने पांच में से चार मैचों में जीत का स्वाद चखा है। विराट के साथ रिश्तों पर बात करते हुए रहाणे ने कहा, "मैंने और विराट ने हमेशा एक-दूसरे के साथ एक अच्छी बॉन्डिंग साझा की है। उन्होंने मेरी बल्लेबाजी की प्रशंसा की है। हम दोनों ने भारत और विदेशी परिस्थितियों में अपनी टीम के लिए यादगार शतक लगाए है। विराट को नंबर 4 पर आना पड़ता है और मुझे नं .5 पर। हमने बहुत सारी साझेदारी की है, "32 वर्षीय ने कहा।

'विराट कहोली के साथ रिश्ता बेहतरीन और मजबूत'
रहाणे का कहना है कि उनका एक रिश्ता है जो पारदर्शिता और आपसी सम्मान पर आधारित है।
"हमने हमेशा एक-दूसरे के खेल का समर्थन किया है। जब हम क्रीज पर होते हैं, तो हम विपक्षी गेंदबाजी के बारे में चर्चा करते हैं। जब भी हममें से कोई एक रैश शॉट खेलता है तो हम एक-दूसरे को सावधान करते हैं।"
और वह कप्तान के रूप में कोहली को कैसे पाते हैं?
"विराट एक तेज कप्तान हैं। वह अच्छे ऑन-फील्ड फैसले लेते हैं। जब भी स्पिनर ऑपरेशन में होते हैं, तो वह मुझ पर बैंकिंग करते हैं और उनका मानना है कि स्लिप में जडेजा और अश्विन की गेंदों पर निकले कैच को मैं लपकने के लिए सही व्यक्ति हूं।'

'कोहली का साथ है तो कोई टेंशन नहीं'
रहाणे ने आगे यह भी कहा कि कोहली उनसे बहुत उम्मीदें रखते हैं और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करते हैं। रहाणे ने यह भी जोड़ा कि उनको ऐसा कभी नहीं लगा कि टीम में उनके स्थान को लेकर कोई खतरा है।
"जब मैं एक खराब दौर से जा रहा था, तो मेरे कप्तान ने मेरा मनोबल बढ़ाया। यह जानकर हमेशा सुकून मिलता है कि आपके पास उसका समर्थन है और फिर आप बिना किसी चिंता के अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
