नई दिल्ली। इस वक्त इंडिया और श्रीलंका के बीच में दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने शानदार शतक जड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
गुरूवार को टीम इंडिया के दूसरे राहुल द्रविड़ कहे जाने वाले रहाणे ने जैसे ही अपना शतक पूरा किया, दर्शक दीर्घा में बैठी उनकी पत्नी राधिका खुशी से झूम उठीं। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, उनकी खुशी वाला ये वीडियो बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें लोग रहाणे के शतक के बाद राधिका को बधाई देखते दिख रहे हैं।
रहाणे ने जड़ा 9वां टेस्ट शतक
मालूम हो कि श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर की 9वीं सेन्चुरी लगाई। रहाणे को शतकों की सबसे शानदार बात ये है कि उनके 9 में से 6 शतक विदेशी धरती पर लगे हैं। रहाणे ने अपना शतक 151 गेंदों में पूरा किया है, अपनी शतकीय पारी के दौरान रहाणे ने 12 चौके लगाए हैं।
शतक जमाने के लिए रहाणे ने 151 गेंदों का सामना किया और 12 चौके भी जमाए।
जबरदस्त पारी
रहाणे जब बल्लेबाज़ी करने आए थे तो, उस समय भारत की स्थिति काफी खराब थी, भारत ने जल्दी-जल्दी अपने दो कीमती विकेट गंवा दिए थे। टीम इंडिया ने लोकेश राहुल और कोहली के विकेट कुछ ही रनों के अंतराल पर खो दिए थे। लेकिन रहाणे ने पुजारा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संवारा। इस इनिंग में रहाणे ने पुजारा के साथ मिलकर 200 से ज़्यादा रन की साझेदारी की।
Finally! She said, after @ajinkyarahane88 gets to a well-made 9th Test century #TeamIndia #SLvIND pic.twitter.com/l1HlAM95x2
— BCCI (@BCCI) August 3, 2017