धवन संग रहाणे करेंगे पारी की शुरुआत, ये ही है बेस्ट विकल्प: विराट कोहली
नई दिल्ली। आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले कप्तान कोहली ने एक बड़ी बात कही है, जिसका इंतजार क्रिकेट प्रेमी काफी वक्त से कर रहे थे।
कोहली ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के सभी मैचों में अजिंक्य रहाणे शिखर धवन के साथ मिलकर ओपनिंग करेंगे। मैच से पहले हुई प्रेस वार्ता में कैप्टन कोहली ने कहा कि रहाणे ही धवन के साथ हमारे लिए ओपन करेंगे। रोहित शर्मा की जगह सलामी बल्लेबाज़ के रूप में अजिंक्य रहाणे सबसे अच्छा विकल्प हैं। वो वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी सीरीज में भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे।
रहाणे के लिए हमेशा माथा-पच्ची
आपको बता दें कि लंबे वक्त से रहाणे की टीम में तो जगह है लेकिन उनकी पोजिशन को लेकर हमेशा माथा-पच्ची होती रहती है। क्रिकेट के दिग्गज हमेशा इस बात के लिए जोर देते रहते हैं कि रहाणे जैसे प्लेयर को ऊपर आना चाहिए इसलिए कोहली के इस फैसले से इन लोगों को प्रशंसा तो जरूर हुई होगी।
वेस्टइंडीज का वातावरण हमेशा शानदार
इसके अलावा कोहली ने कहा कि क्रिकेट के लिए वेस्टइंडीज का वातावरण हमेशा शानदार रहता है। हम सब यहां बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल की हार को भुलाकर आगामी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मालूम हो कि दोनों टीमों के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला आज त्रिनिदाद में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
