PHOTOS: आकाश अंबानी की मंगेतर मैच के दौरान स्टेडियम में रहती हैं मौजूद
मुंबई: IPL 2018 में मुम्बई इंडियंस को लगातार 3 हार के बाद RCB के खिलाफ जीत मिली। आईपीएल के 9वें मैच में मुम्बई का मुकाबला दिल्ली से था और टीम को चियर करने पूरा अंबानी परिवार ही स्टेडियम में मौजूद था। लेकिन खास बात ये थी कि इस मैच को देखने के लिए आकाश अंबानी की मंगेतर श्लोका मेहता भी आईं थी और वो स्टेडियम में आकाश अंबानी के साथ मैच का लुत्फ उठाते नजर आईं। आकाश भी इस दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपनी टीम के खिलाडि़यों की हौसला-अफजाई करते हुए देखे गये। नीता अंबानी भी इस दौरान अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रही थीं औऱ वो बच्चों के साथ स्टैंड में देखी गईं।

आकाश अंबानी के साथ मैच का लुत्फ उठाते नजर आईं श्लोका
IPL मैच के दौरान कैमरे में कैद हुई आकाश और श्लोका की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब शेयर की गईं। मैच देखने आकाश अंबानी की मंगेतर श्लोका मेहता भी आईं थी।

नीता अंबानी भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रही थीं
आकाश भी इस दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपनी टीम के खिलाडि़यों की हौसला बढ़ाते हुए देखे गये। नीता अंबानी भी इस दौरान अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रही थीं औऱ वो बच्चों के साथ स्टैंड में देखी गईं।

पोस्ट-सगाई सेलिब्रेशन एंटीलिया में हुआ
श्लोका और आकाश की पोस्ट- सगाई पार्टी का सेलिब्रेशन एंटीलिया में हुआ था जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए थे। श्लोका मेहता देश के टॉप हीरा कारोबारी रसैल मेहता की बेटी हैं।

इस साल दिसंबर में शादी रचा सकते हैं आकाश और श्लोका
आकाश और श्लोका की सगाई हो गई है और ये दोनों इस साल दिसंबर में शादी रचा सकते हैं। खबरों के मुताबिक, ये शादी 8 से 12 दिसंबर के बीच हो सकती है। श्लोका की स्कूलिंग धीरूबाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। इसी स्कूल से आकाश अंबानी भी पढ़ें हैं।
ये भी पढ़ें: IPL: कोहली में बड़ा खिलाड़ी बनने की भूख शुरू से ही थी: किर्स्टन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
