#CycloneAmphan: महातूफान ने मचाई तबाही, विराट समेत कई खिलाड़ी हुए इमोशनल
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते अभी देश संघर्ष कर रहा था कि एक और बड़ी समस्या ने देश में घर कर लिया है। देश में अभी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग चल ही रही थी कि भयानक चक्रवात तूफान अम्फान ने बुधवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अपने पैर रखे और तबाही मचा दी। कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तबाही मचाने वाला यह तूफान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और रास्ते में आने वाले मकान और निचले इलाकों को नष्ट करता जा रहा है और निचले इलाके में पानी भर चुका हैं।
और पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट से डेब्यू करना चाहते हैं प्रियम गर्ग, बताया- IPL 2020 का होना क्यों जरूरी
इस तूफान के चलते अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि लाखों लोग बेघर हो गये हैं। इस मुश्किल वक्त में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली समेत कई क्रिकेटर्स ने लोगों के सुरक्षित रहने की प्रार्थना की है। आइये जानते हैं किस खिलाड़ी ने क्या लिखा:
और पढ़ें: थम नहीं रहा शेन वॉर्न और स्टीव वॉ के बीच का विवाद, दिग्गज स्पिनर ने बताया था सबसे स्वार्थी
|
लक्ष्मण ने मांगी सभी की सलामती की दुआ
इस महातूफान को लेकर भारतीय टीम के दिग्गज टेस्ट खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने अपने ट्विटर हैंडल ने लिखा,' पूर्वी भारत के लोगों की सलामती के लिये मैं प्रार्थना करता हूं जो भी इस चक्रवात अम्फान का सामना कर रहे हैं। हम सभी एक बेहद मुश्किल समय से गुजर रहे हैं, मैं सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं।'
|
तबाही से दुखी हैं उमेश यादव
वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने इस बारे में लिखते हुए कहा,' अम्फान तूफान की वजह से होने वाली तबाही को देखकर काफी दुखी और परेशान हूं। पश्चिम बंगाल के लोगों की सुरक्षा और सलामती की प्रार्थना करता हूं।'
|
विराट ने भी लिखा भावुक मैसेज
वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी लोगों के भले की कामना करते हुए लिखा,' अम्फान तूफान से प्रभावित और पीड़ित लोगों के भले की कामना करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि चीजें जल्दी बेहतर हों और भगवान सभी की रक्षा करें।'
|
केएल राहुल ने भी जताया दुख
मौजूदा समय में भारतीय टीम के लिये विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले केएल राहुल ने भी लोगों की सलामती की दुआ मांगी है।
उन्होंने लिखा,' अम्फान तूफान के चलते जिन भी लोगों ने अपनी जान गंवाई है उनके परिवारों और इस महातूफान से प्रभावित होने वाले पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।'
|
कोरोना से संघर्ष के बीच महातूफान का कहर
वहीं हाल ही में क्रिकेट के मैदान से संन्यास लेने वाले भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी इस पर अफसोस जताते हुए लिखा,' अभी हम सभी कोरोना वायरस महामारी के चलते सबसे मुश्किल समय को पार भी नहीं कर पाये थे कि हमारे भाई-बहनों को अम्फान के महातूफान का सामना करना पड़ रहा है।'
इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिये प्रार्थना, मानवता के लिये प्रार्थना और प्रार्थना जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
