धोनी की वजह से ही रोहित शर्मा को मिली सफलता, विराट-रोहित को देना होगा युवाओं को समर्थन
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस की महामारी के बीच इन दिनों घरों में बंद लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। जहां इस बीच खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है, वहीं खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। इस बीच खिलाड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये खिलाड़ी इंटरव्यू भी देते नजर आ रहे हैं। इस फेहरिस्त में भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का नाम भी शामिल हो गया है जिन्होंने एक यूट्यूब चैनल के साथ बात करते हुए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को धोनी से सीखने की सलाह दी।
गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें युवाओं को ठीक वैसे ही समर्थन देना चाहिये जैसे एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में खिलाड़ियों को दिया था।
और पढ़ें: पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने बताया टीम में अहंकारी प्लेयर को संभालने का तरीका
इस बारे में बात करते हुए गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा का उदाहरण दिया जिन्होंने साल 2007 में डेब्यू किया था लेकिन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के दौरान वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये। उनकी पारियों में निरंतरता का अभाव था। हालांकि धोनी ने उनका समर्थन करना बंद नहीं किया और लगातार मौके देते हुए साल 2013 में उन्हें बतौर ओपनर भेजा। इसके बाद से ही रोहित शर्मा का करियर बदल गया।
गंभीर ने स्पोर्ट्स तक से कहा, 'रोहित शर्मा आज जहां हैं, उसका कारण महेंद्र सिंह धोनी हैं। आप चयन समिति और टीम प्रबंधन के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको अपने कप्तान से समर्थन नहीं मिलता तो यह सब बेकार है। सब कुछ कप्तान के हाथों में है।धोनी ने जिस तरह से रोहित का साथ दिया था, मुझे नहीं लगता कि किसी खिलाड़ी को इस तरह का समर्थन दिया गया होगा।'
और पढ़ें: ब्रेट ली का खुलासा, सचिन तेंदुलकर नहीं बल्कि यह है भारत का सबसे मुश्किल बल्लेबाज
उल्लेखनीय है कि इससे पहले गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए उन्हें सीमित ओवर्स क्रिकेट में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज करार दिया था। गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने सीमित ओवर्स प्रारूप में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किये हैं। वह वनडे प्रारूप में अब तक 3 दोहरे शतक लगा चुके हैं जबकि टी20 में 4 शतक हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के अकेले बल्लेबाज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
