For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ब्रेट ली का खुलासा, सचिन तेंदुलकर नहीं बल्कि यह है भारत का सबसे मुश्किल बल्लेबाज

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक ब्रेट ली और क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बीच मैदान पर अक्सर गेंद और बल्ले की नोंक झोंक नजर आती थी। हालांकि रिटायरमेंट के इतने साल बाद इस दिग्गज गेंदबाज ने खुलासा करते हुए कहा कि अपने करियर के दौरान वह सचिन तेंदुलकर नहीं थे जिन्होंने उन्हें गेंदबाजी के दौरान परेशान किया बल्कि भारतीय टेस्ट टीम के महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण वो खिलाड़ी थे जिनकी बल्लेबाजी की तकनीक ने उन्हें बहुत छकाया।

स्टार स्पोर्टस के कार्यक्रम क्रिकेट कनेक्टिड में बात करते हुए ब्रेट ली ने पूर्व भारतीय टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके पास वो बल्लेबाजी की तकनीक थी जो बेहद उम्दा थी। वह गलती करने की बेहद कम गुंजाइश छोड़ते थे जिसके चलते उन्हें आउट करना काफी मुश्किल हो जाता था।

और पढ़ें: 'पीसीबी को रोहित शर्मा से सीखना चाहिये', इमाम उल हक ने बताया पाकिस्तान टीम के फेल होने का कारण

उन्होंने कहा, 'लक्ष्मण की तकनीक को छकाते हुए उन्हें आउट करना मुश्किल था, बहुत खूबसूरत तकनी, वह गेंदों से डरते भी नहीं थी, उनके पास गेंद को खेलने का समय भी बहुत होता था और उनका फुटवर्क भी शानदार था। उनमें गुस्ताखी करने वाली बात भी थी जो हर बल्लेबाज में होती है लेकिन जब बल्लेबाज एक खास लय में होता है तो फिर वह अपनी गलतियों की भी परवाह नहीं करता और यह भी नहीं सोचता कि उसके सामने कौन सा बोलर है। वह सभी चुनौतियों को पार करते हैं और आप पर खूब रन बटोरते हैं और दुख भी देते हैं।'

और पढ़ें: भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता ने बताया धोनी-कोहली-रोहित की कप्तानी में अंतर

लक्ष्मण की तारीफ करते हुए ब्रेट ली ने कहा कि उनके जैसे बल्लेबाज इस बात को बखूबी जानते थे कि कोई गेंदबाज जो हावी होना चाहता है उसके स्पेल का सामना कैसे करना है।

उन्होंने कहा,' लक्ष्मण जानते थे कि हावी होने वाले गेंदबाजों का सामना कैसे करते हैं। वह आपको मुश्किल समय से बाहर लेकर आएंगे और जब जरूरत होगी तब रन बरसाएंगे। उन्हें बोलिंग कर सचमुच मजा आता था।'

और पढ़ें: IPL में टीम बदलने को लेकर आंद्रे रसेल ने दिया जवाब, कहा- संन्यास लेने तक KKR के साथ ही खेलूंगा

आपको बता दें कि ब्रेट ली ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान 76 टेस्ट मैच खेलकर 310 विकेट लिये जबकि 221 वनडे मैचों का सामना करते हुए 380 विकेट हासिल किये।

Story first published: Monday, May 4, 2020, 14:24 [IST]
Other articles published on May 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+