1st T20, IND vs WI: काम आई विराट कोहली की सलाह, फॉर्म में लौट रहे ऋषभ पंत
नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में हुये पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली की आतिशी पारी की बदौलत 8 गेंद पहले जीत हासिल की। हालांकि इस मैच में एक वक्त ऐसा भी था जब जरूरी रन रेट 12 के ऊपर चला गया था। केएल राहुल और कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे और गेंद बल्ले पर ठीक से आ नहीं रही थी और दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था। तभी केएल राहुल ने 2 छक्के लगाये और आउट हो गये। यहां पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिये और पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। पंत ने भले ही 8 गेंद में सिर्फ 18 रनों की पारी खेली लेकिन इस दौरान भारत को दबाव मुक्त कर दिया।
और पढ़ें: 1st T20: विराट कोहली ने की रिकी पॉन्टिंग के रिकॉर्ड की बराबरी, विवियन रिचर्डस ने की तारीफ
इस दौरान कप्तान विराट कोहली को उन्हें बल्लेबाजी की सलाह देते देखा गया। मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने बताया कि उन्हें ऋषभ पंत के प्रदर्शन से कोई खास ऐतराज नहीं है लेकिन उन्हें लोगों की बातों पर ध्यान देना बंद करना होगा।
और पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 167 गेंद में ठोंक डाले 585 रन, लगाये 55 चौके और 52 छक्के

पंत को विराट कोहली की सलाह
मैच के बाद जब विराट कोहली से ऋषभ पंत को बल्लेबाजी की सलाह देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'गेंद को देखो और हिट करो।'
विराट ने ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हम चीजों को खुद के लिये काफी मुश्किल बना लेते हैं। मेरी पंत को बस इतनी सी सलाह है कि गेंद को देखो और हिट करो। किसी भी फॉर्मेट में अच्छा करने के लिये जरूरी है आपका मानसिक रूप से मजबूत होना। पंत के लिये जरूरी है कि वह आईपीएल माइंटसेट में बने रहें। सारी दुनिया आपको देख रही है और मीडिया को नजरअंदाज करें।

फॉर्म में लौट रहे हैं ऋषभ पंत
गौरतलब है कि ऋषभ पंत पिछले काफी समय से अपने प्रदर्शन को लेकर जूझ रहे हैं और हैदराबाद के मैदान पर अपनी छोटी ही सही पर आत्म-विश्वास भरी से थोड़ी वापसी जरूर की है। वह चाहेंगे कि इस लय को बरकरार रखें और आने वाले मैचों में अपना प्रदर्शन बेहतर बनायें।

राहुल का फॉर्म में होना खुशी की बात
आपको बता दें कि भारत की इस जीत में विराट कोहली के अलावा लोकेश राहुल ने भी 62 रनों का योगदान दिया। विराट कोहली ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर टी20 स्कोर बनाते हुए 94 रनों की नाबाद पारी खेली। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। यह भारत द्वारा टी-20 में हासिल किया गया अभी तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
