For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एलेन डोनाल्ड ने किया खुलासा क्यों राहुल द्रविड़ उनसे बात भी नहीं करना चाहते थे

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को अपनी नस्लभेदी टिप्पणी के चलते चार मैचों के निलंबन का सामना करना पड़ा है। आईसीसी के द्वारा लगाया गया यह प्रतिबंध सरफराज पर तब लगाया गया जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर पर रंगभेदी टिप्पणी करते हुए आपत्तिजनक बात कही थी। अब दक्षिण अफ्रीका के ही एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने एक घटना का खुलासा किया जो भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ से जुड़ी हुई है।

डोनाल्ड का द्रविड़ के साथ 'सबसे बुरा पल'-

डोनाल्ड का द्रविड़ के साथ 'सबसे बुरा पल'-

डोनाल्ड और द्रविड़ के बीच का यह वाक्या 1997 के दौरान हुए एक मैच है। डोनाल्ड ने इस मैच में द्रविड़ को कुछ ऐसा कहा था कि जिसके लिए उनको पछतावा है। डोनाल्ड अब उस घटना को याद करते हुए कहते हैं कि मैंने उस समय राहुल को जो भी कुछ कहा वह पूरी तरह से अस्वीकार्य था। इतना ही नहीं द्रविड़ जैसा शांत और स्थिर दिखने वाला खिलाड़ी भी इस डोनाल्ड के उस व्यवहार से इतना खफा हुआ था कि उन्होंने मैच के बाद में डोनाल्ड से बात तक नहीं की थी। जबकि डोनाल्ड मैच खत्म होने के बाद द्रविड़ के पास आए थे।

डोनाल्ड ने द्रविड़ को दी थी 'गाली'

डोनाल्ड ने द्रविड़ को दी थी 'गाली'

डोनाल्ड ने बताया कि यह डरबन में चल रहा वनडे मैच फाइनल था जिसको दक्षिण अफ्रीका ने जीत लिया था लेकिन इसी मैच में उन्होंने अपने क्रिकेट जीवन का सबसे बुरा पल भी देख लिया। इस पूर्व दिग्गज तूफानी गेंदबाज ने बताया कि अगर यह घटना आज हुई होती तो मैच रेफरी उनको एक साल का बैन तक भी लगा सकते थे। डोनाल्ड ने कहा, 'मैंने द्रविड़ को जो गाली दी थी वो बहुत बड़ी थी। मैं बस मैच में किसी तरह वापसी करना चाहता था और इस गाली के दो ओवर के बाद ही हमने द्रविड़ को आउट करने में सफलता हासिल कर ली। हमने यह मैच भी जीत लिया।'

ट्रेंट बोल्ट ने कैसे वापस हासिल की स्विंग, बहुत दिलचस्प और प्रेरणादायक है यह कहानी

पूरी टीम इंडिया थी डोनाल्ड से खफा

पूरी टीम इंडिया थी डोनाल्ड से खफा

उसके बाद डोनाल्ड ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद मैं द्रविड़ से मिलने के लिए गया लेकिन भारतीय टीम मेरे से खुश नहीं थी। हालांकि हम लोगों ने बाद में बात को किसी तरह से सुलझा लिया था। डोनाल्ड ने कहा, 'मैंने द्रविड़ के साथ हर तरह से बात सुलझा ली थी। ये मेरे खेल जीवन का सबसे बुरा पल था जिसमें भी मैं शामिल हुआ।' आपको बता दें कि पाकिस्तान के कप्तान सरफराज के निलंबन के बाद अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक को टीम की कमान दी गई है।

Story first published: Saturday, February 2, 2019, 14:59 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+