For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ट्रेंट बोल्ट ने कैसे वापस हासिल की स्विंग, बहुत दिलचस्प और प्रेरणादायक है यह कहानी

नई दिल्ली। हेमिल्टन वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ने वाले कीवी तेज ट्रेंट बोल्ट को उनकी खतरनाक स्विंग वापस मिल गई है। क्रिकेट के किसी भी फार्मेट में तेज गेंदबाज का सबसे बड़ा हथियार स्विंग होती है जो सही लाइन लेंथ और गति के साथ फेंकी जाए तो दुनिया की किसी भी बैटिंग लाइन-अप को ध्वस्त कर सकती है। बोल्ट ने भी इसी कला के अद्भुत मिश्रण के साथ भारत के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी।

बोल्ट के एक्शन में थी सात गलतियां-

बोल्ट के एक्शन में थी सात गलतियां-

लेकिन क्या आपको पता है कि इससे पहले बोल्ट के साथ ऐसी स्थिति नहीं थी। उनको वो चिर-परिचित स्विंग नहीं हासिल हो पा रही थी जिसके लिए वे जाने जाते हैं। यह स्विंग थी दाए हाथ के बल्लेबाजों के लिए अंदर की ओर आने वाली गेंद। ये साल 2011 का समय था जब बोल्ट न्यूजीलैंड के नए गेंदबाजी कोच डेमियन राइट की देखरेख में अपने गेंदबाजी एक्शन को सुधारने पर काम किया। राइट ने उनको साफ बताया था कि आपके गेंदबाजी एक्शन में कम से कम सात गलतियां पाई गई हैं।

INDvs NZ: पांचवें वनडे से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका, ये बड़ा खिलाड़ी हुआ चोटिल

भाई की सलाह ने बदल दी किस्मत-

भाई की सलाह ने बदल दी किस्मत-

हालांकि बोल्ट को कोच की यह बात खास पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने भाई को कॉल पर बताया कि नया कोच दिलचस्प आदमी है लेकिन मैं उसको पसंद नहीं करता। बोल्ट के भाई ने जब पूरी बात सुनी तो उनको लगा की कम से कम बोल्ट को उन सात गलतियों के बारे में पता तो करना चाहिए कि वे कौन सी हैं। उसके बाद बोल्ट कोच राइट के पास गए उनसे बातचीत की। उसके बाद बोल्ट ने इन गलतियों में सुधार के लिए दो साल का समय लिया और कहना गलत नहीं होगा कि इन दो सालों की अतिरिक्त मेहनत ने बाए हाथ के इस बल्लेबाज का करियर ही बदलकर रख दिया।

ये थी वो 7 गलतियां-

ये थी वो 7 गलतियां-

राइट ने जो 7 गलतियां बताई थी वे इस प्रकार से थी-

पहली गलती- आप ज्यादा ही सीधा दौड़ते हो। दूसरी- बहुत तेज दौड़ते हो। तीसरी- बॉलिंग आर्म सर के ऊपर जा रहा है। चौथी गलती- इसके कारण सर दाई ओर कुछ ज्यादा ही झुक जाता है। पांचवी गलती- फ्रंट आर्म साइड से दूर गिरता है। छठी- गेंद छोड़ते हुए कलाई की पॉजीशन खराब है। सातवीं और आखिरी गलती- फॉलो थ्रू स्क्वायर लेग अंपायर की ओर है।

बचपन के बॉलिंग वीडियो ने किया हैरान-

बचपन के बॉलिंग वीडियो ने किया हैरान-

बोल्ट ने जब इतनी सारी गलतियों के बारे में जाना तो वे असमंजस की स्थिति में थे। उनको लग रहा था कि ये सब चीजें ठीक होने में काफी समय लग जाएगा। लेकिन कोच के साथ काम करने के अलावा अपनी खुद की इच्छाशक्ति के दम पर बोल्ट ने इन सभी कमियों से निजात पा लिया। इसके लिए बोल्ट ने एक दिलचस्प तरीका अपनाया। वे अपने घर गए और वहां अपनी मां से अपने बचपन के गेंदबाजी वीडियो दिखाने के लिए कहा। बोल्ट देखना चाहते थे कि वे बचपन में भी यही सात गलतियां करते थे या नहीं।

INDvs NZ: 10वें नंबर पर नाबाद 18 रन बनाकर चहल ने बना दिया हैरतअंगेज रिकॉर्ड

बोल्ट ने 'वापस' पाया अपना एक्शन

बोल्ट ने उन सभी वीडियो को बारीकी से देखने के बाद पाया कि ये सभी सातों गलतियां उनके बचपन के गेंदबाजी वीडियो में नजर नहीं आ रही हैं। यानी की तब वे वैसी ही गेदंबाजी किया करते थे जैसा की राइट चाहते थे। लेकिन बाद के सालों में धीरे-धीरे उनका गेंदबाजी एक्शन बिगड़ता गया। उसके बाद बोल्ट ने अपना एक्शन वापस पाने के लिए जो कड़ी मेहनत की उसका नतीजा आज दुनिया के सामने है। बोल्ट इस समय ना केवल न्यूजीलैंड के बल्कि दुनिया के मौजदू आला तेज गेंदबाजों में से एक हैं।

Story first published: Saturday, February 2, 2019, 11:25 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+