तो इस साल के अंत में इश्कजादे विराट-अनुष्का बन जायेंगे मियां-बीवी!
नई दिल्ली। इस समय क्रिकेट जगत के सबसे हॉट कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के चर्चा दिल्ली से सिडनी तक हो रहे हैं। आस्ट्रेलिया के मीडिया में भी इन्हीं दोनों की प्रेमकहानी छायी हुई है इसलिए शायद अब लगता है कि बेहद हॉट, यंग, सेक्सी और एनर्जेटिक कपल विराट-अनुष्का ने अपने रिश्ते को मकाम देने की बात सोच ली है।एक अंग्रेजी अखबार का दावा है कि इस साल के अंत तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों विवाह के बंधन में बंध जायेंगे।
और शायद इसी कारण अब दोनों सितारे खुलकर अपने रिश्तों की बातें लोगों से करने लगे हैं। शायद दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते को लेकर राजी हैं इसलिए ही दोनों अब अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए झिझकते नहीं हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में विराट कोहली ने अपनी प्रेमिका अनुष्का शर्मा की फिल्म NH10 देखकर ट्विटर पर अनुष्का की तारीफ की थी और उसे माइ लव कहकर संबोधित किया था तो वहीं इसके जवाब में अनुष्का ने स्माइली के साथ विराट को थैंक्यू लिखा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
