INDvNZ: वेलिंगटन में भी ऋषभ पंत को नही मिला मौका, संजू सैमसन की वापसी, जानें किसे मिलेगी विकेटकीपिंग
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी-20 सीरीज में विराट सेना ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है और आज (शुक्रवार) वेलिंगटन के मैदान पर इसे 4-0 करने की कोशिश करने उतरी है। चौथे मैच में किये गये टॉस में कप्तान विराट कोहली को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज में यह तीसरा मौका है जब विराट कोहली को टॉस में हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: हिंदू खिलाड़ी दानिश कनेरिया का पाकिस्तान पर बड़ा खुलासा, कहा- इस्लाम कबूलने के लिये बनाया गया दबाव
वहीं चोटिल केन विलियमसन की अनुपस्थिति में टिम साउथी कीवी टीम की कमान संभाल रहे हैं। साउथी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
और पढ़ें: IND vs NZ: जानें कौन है यह 6 फीट 8 इंच लंबा खिलाड़ी, वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ मचायेगा धमाल

3 बदलाव के साथ उतरी है भारतीय टीम
टॉस हारने के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मैच में हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे हालांकि टॉस पर आपका कोई भी बस नहीं चलता। इस बीच कप्तान विराट कोहली ने बताया कि आज के मैच में वह 3 बदलाव के साथ उतरे हैं।
विराट कोहली ने उपकप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को आराम दिया है। टीम में रोहित शर्मा की जगह पर संजू सैमसन की वापसी हुई और वह भारत के लिये केएल राहुल के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं मोहम्मद शमी की जगह नवदीप सैनी और रविंद्र जडेजा की जगह वाशिंगटन सुंदर की टीम में वापसी हुई है।

किसे मिलेगी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी, राहुल या सैमसन
संजू सैमसन की टीम में वापसी के साथ ही भारतीय टीम में एक रेगुलर विकेटकीपर बल्लेबाज की वापसी हुई है। इसे देखते हुए यह सवाल किया गया कि वेलिंगटन के मैदान पर आज किसे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी मिलेगी।
विराट कोहली ने इसका जवाब देते हुए कहा कि संजू सैमसन को रोहित शर्मा की जगह सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। हालांकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी पहले की तरह केएल राहुल ही संभालेंगे। सैमसन को हम बल्लेबाज-फील्डर के रुप में उपयोग करेंगे।

न्यूजीलैंड की टीम में भी 2 बदलाव
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कंधे में चोट के चलते कप्तान केन विलियमसन मैच से बाहर हो गये हैं इसिलिये टिम साउथी कप्तानी संभाल रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने आज के मैच में 2 बदलाव किये हैं। केन विलियमसन की जगह डैरिल मिचेल को टीम में शामिल किया गया है जबकि कॉलिन डि ग्रैंडहोम की जगह टॉम ब्रूस आये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
