हिंदू खिलाड़ी दानिश कनेरिया का पाकिस्तान पर बड़ा खुलासा, कहा- इस्लाम कबूलने के लिये बनाया गया दबाव
नई दिल्ली। शोएब अख्तर के खुलासे के बाद चर्चा में आये पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने पहली बार अपने फैन्स से खुलकर बात की। पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया जो कि फिलहाल स्पॉट फिक्सिंग के लिये खिलाड़ियों को उकसाने के मामले में आजीवन बैन झेल रहे हैं ने धर्म परिवर्तन को लेकर उन पर बनाये जा रहे दबाव को लेकर बात की। दानिश कनेरिया पाकिस्तान की तरफ से खेलने वाले दूसरे हिंदू क्रिकेटर थे, जिन्हें ईसीबी ( इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड) ने काउंटी क्रिकेट के दौरान खिलाड़ियों को फिक्सिंग के लिये उकसाने के मामले में दोषी पाया और आजीवन बैन लगा दिया जिसके बाद पीसीबी ने भी उन पर बैन लगा दिया।
और पढ़ें: IND vs NZ: जानें कौन है यह 6 फीट 8 इंच लंबा खिलाड़ी, वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ मचायेगा धमाल
हाल ही में शोएब अख्तर ने खुलासा किया था कि जब दानिश कनेरिया टीम में थे तो कुछ खिलाड़ी उनके साथ इसलिये खाना नहीं खाते थे क्योंकि वह हिंदू थे, इसके बाद दानिश कनेरिया ने पहली बार ट्विटर पर अपने फैन्स से बात करते हुए बताया कि कैसे उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था।
और पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर इन 3 इत्तेफाक के चलते जीत रही 'विराट सेना', जानकर रह जायेंगे दंग
|
बहुत लोगों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया
दानिश कनेरिया ने ट्विटर पर अपने फैन्स के साथ एक सवाल-जवाब सेशन शुरु किया जिसमें फैन्स #AskDanish टैग करके कोई भी सवाल पूछ सकते थे। इस दौरान एक फैन ने उनसे कहा कि आप धर्म परिवर्तन कर इस्लाम क्यों नहीं अपना लेते।
आमना गुल नाम के एक ट्विटर हैंडल से कमेंट आया, 'आप प्लीज इस्लाम कबूल कर लीजिए। इस्लाम भगवान है। इस्लाम के बिना कुछ नहीं है। आप की जिंदगी मौत जैसी है। आप इस्लाम कबूल कर लीजिए।'
इसका जवाब देते हुए दानिश कनेरिया ने कहा,' आप जैसे कई लोग कोशिश कर चुके हैं कि मैं अपना धर्म बदल लूं, लेकिन सफल नहीं हो पाए।'
|
क्या पाकिस्तान में सुरक्षित महसूस करते हैं दानिश कनेरिया
#AskDanish सेशन के दौरान एक फैन ने दानिश कनेरिया से सवाल किया कि एक अल्पसंख्यक हिंदू के तौर पर वह पाकिस्तान में कितना सुरक्षित महसूस करते हैं।
इसके जवाब में दानिश ने कहा कि वो पाकिस्तान में पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है।
|
शोएब अख्तर ने किया था खुलासा
हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बताया था कि कनेरिया के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर अच्छा बर्ताव नहीं करते थे। उनके हिंदू होने की वजह से उनके साथ कुछ क्रिकेटर खाना नहीं खाते थे। शोएब के इस बयान के बाद काफी विवाद हो गया था। कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने इसको लेकर अपनी बातें कही थीं।
इस विवाद के बाद दानिश कनेरिया ने कहा था कि वो उन खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जो उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं करते थे। #AskDanish में एक शख्स ने पूछा कि बाहर के मुल्क के कुछ लोग सोचते हैं कि आप पाकिस्तान में खुश नहीं हैं, क्या आप यहां रहकर खुश हैं? इस पर दानिश ने कहा कि मैं पाकिस्तान में रहकर बहुत खुश हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
