गजब! 50 ओवर में इस टीम ने बनाए 596 रन, विपक्षी टीम को 25 पर ढेर कर रच दिया इतिहास
नई दिल्ली। एक तरफ जहां आईसीसी छोटे प्रारूप के क्रिकेट पर नकेल कसने की बात कर रहा है वहीं दूसरी ओर लंबे प्रारूप में भी विशाल स्कोर बनने लगे हैं। 300 से अधिक रन तो आम बात हो ही गई है ।क्रिकेट के अत्याधिक तेज होने का एक और उदाहरण हाल ही में सामने आया। 50 ओवर के मैच में इतने रन बने की आपको विश्वास करना मुश्किल होगा।

50 ओवर में तीन विकेट पर 596 :
एडिलेड में खेले गए एक महिला क्रिकेट मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ कि जिसपर विश्वास करना कठिन है लेकिन है सत्य। दरअसल,एक उपनगरीय टीम ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 596 रन बनाए। इस मैच में विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी विरोधी टीम महज 25 रन पर ढेर हो गई और 571 रन से मैच हार गई।

टेगन मैक्फार्लिन की आतिशी पारी:
विशाल स्कोर बनाने में टीम की ओपनर टेगन मैक्फार्लिन ने अहम भूमिका रही। उन्होंंने आतिशी पारी खेलते हुए महज 80 गेंद पर 130 रन बनाए। वहीं, बेट्स ने 71 गेंद पर 124 रन की नाबाद पारी खेली जबकि सेविले ने महज 56 गेंद पर 120 रन बना डाले। डार्सी ब्राउन ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंद पर नाबाद 117 रन बनाए।
सचिन तेंदुलकर की कौन सी बात सुन रोने लगे थे श्रीसंत, खुद किया खुलासा

एक्स्ट्रा रूप में आए 88 रन:
इस पारी में पोर्ट एडिलेड की टीम ने कुल 88 एक्स्ट्रा रन दिए। इसमें से 75 रन तो टीम के गेंदबाजों ने वाइड में दिए। 596 रन का पीछा करने उतरी टीम 10.5 ओवर में महज 25 रन ही बना सकी। टीम के चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खेल पाई।

लगे 64 चौके:
50 ओवर में 596 रन के पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने के दौरान टीम ने 64 चौके लगाए जबकि छक्के महज तीन ही लगे। 64 में से मैक्फार्लिन ने 17 चौके लगाए जबकि सेविले ने 20 चौके जमाए। 16 चौके बेट्स के बल्ले से निकले जबकि 10 चौके ब्राउन ने लगाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
