
वर्ल्ड कप के बाद की घटना का जिक्र:
श्रीसंत ने उस बात का जिक्र किया जब वर्ल्ड कप के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान किसी ने भी उनके नाम का जिक्र नहीं किया था, और तब सचिन ने श्रीसंत का नाम लेते हुए कहा कि श्री ने भी उस मैच में बहुत शानदार प्रदर्शन किया था।

फूट-फूटकर रोने लगे श्रीसंत:
इस दौरान श्रीसंत ने कहा कि अगर लोगों को लगता है कि मैं गलत था और मैंने कुछ बुरा किया है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।
श्रीसंत ने कहा, "अगर भगवान ने चाहा तो फिर से खेलेंगे। लेकिन बस तब तक मेरे पैर..." यह कहते हुए श्रीसंत रोने लगे और अपना चेहरा टीशर्ट से ढक लिया।
टी20 लीग और टी10 पर ICC कसेगी नकेल, अपनाएगी कड़े मानदंड

अनूप जलोटा ने दिया सहारा:
सीक्रेट रूम में श्रीसंत के साथ मौजूद अनूप जलोटा ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की।पूर्व क्रिकेटर को इस तरह रोते देख कर अनूप जलोटा ने उनसे कहा कि ''रो मत बहुत सपोर्टर्स हैं बाहर तुम्हारे।''


Click it and Unblock the Notifications

