गीता की कसम.. भज्जी की तरह बनना चाहती है बासरा
मुंबई। जी हां विराट कोहली-अनुष्का के बाद अब भारत के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह और गीता बासरा भी अपने रिलेशन पर खुल कर बोलना शुरू कर दिये हैं। तभी तो अपनी 'सेकंड हैंड जवानी' फिल्म के बारे में बात करते-करते अभिनेत्री गीता बासरा अपने प्रेमी क्रिकेटर हरभजन सिंह के बारे में बात करने लगीं।
गीता ने कहा कि वो अपनी लाइफ में भज्जी जैसा बनना चाहती हैं, उन्होंने हरभजन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है, वो मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं और हर मुश्किल वक्त का सामना बड़ी हिम्मत से करते हैं, जिस तरह से उन्होंने छोटी सी उम्र में बड़ी कामयाबी पायी है और अपनी कामयाबी को जिया है, वो हर किसी के बस की बात नहीं है इसलिए मैं भी लाइफ में उनकी तरह ही स्ट्रांग बनना चाहती हूं।
भज्जी को खुद के लिए लकी बताने वाली गीता ने कहा कि वो हरभजन सिंह के नेचर को काफी पसंद करती हैं, गीता ने यह बातें एक अंग्रेजी वेबसाइट के इंटरव्यू में कही हैं
गीता-भज्जी दोनों एक-दूजे के लिए लकी
।मालूम हो कि भज्जी पिछले दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। पूरे दो साल बाद उनका सेलेक्शन बांग्लादेश के टेस्ट मैच के लिए हुआ है। लेकिन लगातार दो साल तक वो कठिन मेहनत करते रहे जिसके कारण टीम सेलेक्टर्स को मजबूर होना पड़ा उन्हें वापस टीम में लेने के लिए। वैसे आपको यहां यह भी बता दें कि ऐसी खबर है कि भज्जी और गीता इस साल के अंत तक शादी करने का मन बना रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
