INDvSL दिल्ली टेस्ट: दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका ने बनाए 131/3, भारत से 405 रन पीछे
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। विराट कोहली ने टीम में दो बदलाव किए। शिखर धवन की वापसी हुई है और वे केएल राहुल की जगह खेलेंगे। वहीं उमेश यादव को बाहर रख कोहली ने शमी पर दांव खेला है।
आज दिल्ली टेस्ट का दूसरा दिन है। पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरली विजय और विराट कोहली के शतक की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 371 रन बनाए। खेल खत्म होने तक भारतीय कप्तान विराट कोहली 156* और रोहित शर्मा 6* रन बनाकर नाबाद क्रीज पर थे।
दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक तेवर दिखाने शुरू कर दिए। 97वें ओवर में श्रीलंका ने गेंदबाजी में बदलान कर सुरंगा लकमल को लगाया लेकिन कोहली ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ भारत का स्कोर 400 के पार पहुंचा दिया।
विराट कोहली ने लगातार दूसरा दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया है। श्रीलंका का कोई भी गेंदबाज कोहली के आगे नहीं टिक सका। कोहली ने अपने टेस्ट करियर का छठा दोहरा शतक जड़ दिया। इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी छक्का लगाकार अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 113 ओवर के बाद भारत का स्कोर 471/4
हालांकि रोहित अपने अर्धशतक को शतक में बदल नहीं पाए लेकिन उनके पास मौका था। रोहित 65 रन बनाकर संदाकना का शिकार बने। लंच के बाद खेल शुरू हुआ तो कोहली ने अपने टेस्ट करियर के बेस्ट स्कोर को पार कर लिया। 123वें ओवर में प्रदूषण के कारण मैच काफी देर तक रोकना पड़ा। अंपायर और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम मैनेजमेंट से बात करने के बाद खेल शुरू हुआ तो पहली ही गेंद पर अश्विन गमगे का शिकार बन गए। अश्विन 4 रन बनाकर आउट हुए। 123 ओवर के बाद भारत का स्कोर 519/6
प्रदूषण के कारण खेल फिर स प्रभावित हुआ और जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो कोहली आउट हो गए। कोहली तिहरे शतक से चूक गए और 243 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि गुस्सा कहें या फिर कुछ और श्रीलंका के बार-बार डिस्टर्ब करने पर कोहली ने पारी की घोषणा करना ही उचित समझा। भारत ने पहली पारी 536/7 पर घोषित कर दी। हालांकि जब श्रीलंका बल्लेबाजी करने उतरी को शमी ने पहली ही गेंद पर ओपनर दिमुथ करुणारत्ने को पवेलियन भेज दिया।
शमी के बाद ईशांत ने भी कमाल की गेंदबाजी की और डि सिल्वा को 1 रन के स्कोर पर आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। दो विकेट जल्दी खोने के बाद श्रीलंका के लिए दिलरुवान परेरा ने शानदार 42 रनों की पारी खेली। हालांकि परेरा जडेजा का शिकार बने। 19 ओवर के बाद स्कोर 75/3
परेरा के आउट होने के बाद पिछले काफी समय से औसत प्रदर्शन कर रहे पूर्व कप्तान एंजिलो मैथ्यूज ने सूझबूझ भरी पारी खेली। दूसरे दिन का खेल खराब रौशनी की वजह से मैच थोड़ा जल्दी समाप्त करना पड़ा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने बनाए 131/3, भारत से 405 रन पीछे। एंजिलो मैथ्यूज (57*) कप्तान दिनेश चांडीमल (25*) रन बनाकर नाबाद क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम इस प्रकार हैः-
शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, वृध्दिमान साहा (कीपर), रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा।
वहीं श्रीलंका टीम की बात करें तो उसमें तीन बदलाव हुए हैं। रंगना हेराथ, थिरिमाने, शनाका को बाहर रखा गया है। इन तीनों की जगह पर लक्षन संदाकना, धनंजय डि सिल्वा और रोशेन सिल्वा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है।
श्रीलंकाई टीम इस प्रकार हैः-
सदीरा समरविक्रमा, दीमुथ करुरणत्ने, धनंजय डि सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंदिलाल (कप्तान), निरोशन डिकवेल (कीपर), रोशन सिल्वा, दिलरूवान परेरा, सुरंगा लकमल, लक्षण सांदाकन, लाहिरू गमगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
