बेन स्टोक्स की जिंदगी से जुड़ा खाैफनाक राज आया सामने, भाई-बहन का हुआ था मर्डर
नई दिल्ली। इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स के आज फिर पुराने जख्म ताजा हो गए हैं। यह जख्म फिर से ताजे किए हैं अंग्रेजी अखबार द सन ने, जिसने रिपोर्ट में बताया कि स्टोक्स के भाई-बहन की बचपन में पिता के द्वारा ही हत्या की गई थी। 31 साल पहले इस घटी घटना को जब फिर से मीडिया में आते देखा तो स्टोक्स ने मीडिया के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। दरअसल, रिपोर्ट में बताया गया कि स्टोक्स के सोतेले भाई और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को स्टोक्स के ही सोतेले पिता रिचर्ड डन ने अंजाम दिया था।

इसलिए की थी हत्या
रिपोर्ट में बताया कि स्टोक्स की मां और उनके साैतेले रिचर्ड डन आपसी विवाद के कारण अलग रहते थे। जब स्टोक्स की मां का रग्बी के खिलाड़ी से चक्कर चला तो रिचर्ड डन ने बेटा-बेटी को गोली मार दी फिर खुद भी गोली मारकर माैत के घाट उतार दिया था। अखबार ने स्टोक्स के हत्यारे साैतेले पिता की 49 वर्षीय बेटी जैकी डन के हवाले से लिखा, "अप्रैल 1988 में स्टोक्स के जन्म से पहले उनकी 8 वर्षीय सौतेली बहन ट्रेसी और 4 वर्षीय सौतेले भाई एंड्रयू की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को अंजाम दिया था देब स्टोक्स (बेन स्टोक्स की मां) के पूर्व पति रिचर्ड डन ने।
युवराज नहीं थे हेजल कीच का पहला प्यार, इंटरव्यू दाैरान हुआ खुलासा
— Ben Stokes (@benstokes38) September 17, 2019 |
सच्चाई जानने पर हैरान थी जैकी
जैकी ने बताया, 'मैं उस वक्त 18 वर्ष की थी। मैं हैरान थी कि मेरे पिता ने उन दोनों बच्चों की हत्या कर दी थी, जिसका एक भाई फिलहाल इंग्लैंड का बड़ा क्रिकेटर है।' जैक्वि डन ने हवाले से लिखा गया, "मुझे विश्वास नहीं होता मेरे पिता ऐसी चीज कर सकते हैं। ये बेहद डरावना है। डेब इस घटना के बाद बेहद सदमें में रही होंगे। मुझे सच में इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उनका एक और बेटा है जो इस वक्त इंग्लैंड क्रिकेट का स्टार है।"

स्टोक्स ने जताई नाराजगी
अपने पुराने गम मीडिया द्वारा ताजा होने पर स्टोक्स ने नाराजगी जताई है। स्टोक्स ने मंगलवार को ट्विटर पर पोस्ट लिखकर उस इंग्लिश न्यूज पेपर के रुख को बेहद गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "उस अखबार ने अपने रिपोर्टर को न्यूजीलैंड मेरे घर भेजकर परिवार की निजता पर हमला किया है। 30 साल पहले हुए उस भयानक हादसे को भूलने में मेरे परिवार को वर्षों लग गए, जिसे अब वो कुरेद रहे रहे हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
