For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना के बीच यहां पर हो सकती है दर्शकों की वापसी, इन टीमों के बीच होगा मैच

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पिछले 4 महीनों से क्रिकेट ठप्प पड़ा हुआ था। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये इंग्लैंड का दौरा किया और साउथैम्पटन में खेल गये पहले मैच के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई। हालांकि दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन मैचों का आयोजन इंग्लैंड के खाली स्टेडियम में कराया जा रहा है। वहीं क्रिकेट जगत की वापसी के बाद फैन्स को एक और अच्छी खबर मिल सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के बाद अब खाली स्टेडियमों में दर्शकों की भी जल्द वापसी देखने को मिल सकती है। इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की ओर से दिये गये बयान के अनुसार इस साल अक्टूबर के महीने से इंग्लैंड के स्टेडियमों में दर्शकों के जाने की अनुमति मिल सकती है।

और पढ़ें: 2nd Test ENG vs WI: जेसन होल्डर की कप्तानी के दीवाने हुए सचिन तेंदुलकर, जानें क्या कहा

उन्होंने कहा, 'हमारा इरादा है कि अक्टूबर से दर्शकों को स्टेडियम में लाने का है। बहाली के सफल रहने के बाद कोविड-19 को देखते हुए सुरक्षित तरीके से दर्शकों को जाने दिया जा सकता है।'

गौरतलब है कि दुनिया भर में लाखों लोगों की जान ले चुकी इस घातक महामारी कोरोना वायरस के कारण फिलहाल क्रिकेट को खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों की मौजूदगी के आयोजित कराया जा रहा है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बाद आयरलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज और फिर पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित टेस्ट और टी20 सीरीज का आयोजन भी दर्शकों की गैर मौजूदगी में कराया जा सकता है।

और पढ़ें: IND vs AUS: मार्नस लाबुशेन ने दी भारतीय टीम को चुनौती, कहा- आसान नहीं होगी जीत

हालांकि ईसीबी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी प्रस्तावित वनडे और टी20 सीरीज दर्शकों के बीच होने वाली पहली सीरीज बन सकती है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते फिलहाल सिर्फ इंग्लैंड में ही जैविक वातावरण के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला जा रहा है।

Story first published: Saturday, July 18, 2020, 15:30 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+