For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना वायरस के चलते टली एक और सीरीज, अब इंग्लैंड दौरे पर नहीं जायेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पिछले 4 महीनों से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ठप्प पड़ा है। इस महामारी के चलते अब तक कई सीरीज खत्म स्थगित कर दी गई है। हालांकि इस बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है और धीरे-धीरे कई देश भी अपने यहां क्रिकेट की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट अभी भी वापसी की तैयारी कर रहा है लेकिन इस बीच बीसीसीआई ने एक और सीरीज को स्थगित कर दिया है।

इस बीच एशिया कप को पहले ही टाल दिया गया था लेकिन सोमवार को आईसीसी टी20 विश्व कप को भी कैंसिल कर दिया। वहीं बीसीसीआई ने एक और सीरीज को रद्द कर दिया है। सितंबर में भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज खेलने जाना था लेकिन अब बीसीसीआई ने इसे कैंसिल करने का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में तीसरी टीम साउथ अफ्रीका थी जिसे खेलने पहुंचना था।

और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह से डरे मार्नस लाबुशाने, जानें क्या कहा

अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के अधिकारिक सूत्र ने कहा कि हालात दिन ब दिन खराब होते जा रहे हैं, इसके चलते हमारे पास सीरीज से पीछे हटने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। हमने ईसीबी के आगे अपनी असमर्थता के बारे में पिछेल सप्ताह ही जाहिर कर दी। मौजूदा हालात में हम इंग्लैंड में कैम्प नहीं लगा सकते जैसे पहले योजना थी और फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि भारत से लंदन के लिए विमान सेवा कब से शुरू होगी।

और पढ़ें: ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने बचाया फॉलोऑन, इंग्लैंड ने बनाई 182 रनों की बढ़त

उन्होंने आगे बताया कि हमने मौजूदा हालात को देखते हुए ही भारतीय पुरुष टीम का जिम्बाब्वे, श्रीलंका और एशिया कप का दौरा रद्द कर दिया है। हर कोई इससे जूझ रहा है और हमें धैर्य की जरूरत है।

आपको बता दें कि इंग्‍लैंड महिला क्रिकेट टीम की 24 सदस्‍यीय टीम पिछले 4 हफ्ते से इस टूर्नामेंट के लिये प्रैक्टिस कर रही है। मगर अब ईसीबी को मजबूरी में इस त्रिकोणीय सीरीज को साउथ अफ्रीका के साथ द्विपक्षीय सीरीज में बदलना होगा।

Story first published: Tuesday, July 21, 2020, 4:30 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+