For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL और कोरोना के चलते एक बार फिर टल गई लंका प्रीमियर लीग, जानें क्या है नई तारीख

नई दिल्ली। दुनिया भर में आम जन जीवन पर रोक लगाकर सभी को घरों में रहने के लिये मजबूर कर देने वाली महामारी कोरोना वायरस के बीच मौजूदा समय में क्रिकेट की वापसी तो हो चुकी है लेकिन अभी भी इसे वापस अपने पुराने रूप में आने में काफी समय लगने वाला है। इस बीच कई देशों में अभी भी क्रिकेट की शुरुआत नहीं हो सकी है, खास तौर से एशियाई देशों में। हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की मेजबानी कर इस महामारी के बीच एशियाई देशों में क्रिकेट की वापसी करने वाला पहला देश बनने वाला था लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल के चलते इस सीरीज को टाल दिया गया है।

इतना ही नहीं श्रीलंका के लिये घरेलू स्तर पर पहली बार खेली जाने टी20 लीग लंका प्रीमियर लीग को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। एसएलसी के अनुसार इस लीग को 21 नवंबर तक के लिये टाल दिया गया है ताकि इसमें हिस्सा लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों को सरकार की ओर से लागू किये गये अनिवार्य क्वारंटीन नियम को पूरा करने के लिये पर्याप्त समय मिल जाये।

और पढ़ें: संन्यास के बाद जानें क्या करने वालें हैं एमएस धोनी, पत्नी साक्षी ने किया खुलासा

उल्लेखनीय है कि पहले यह टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरु होना था लेकिन अब यह 21 नवंबर से शुरु होगा, वहीं 1 अक्टूबर को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी अब 9 अक्टूबर को की जायेगी।

गौरतलब है कि लंका प्रीमियर लीग के शेड्यूल में यह दूसरी बार बदलाव किया जा रहा है। इससे पहले इस लीग का आयोजन 28 अगस्त से 20 सिंतबर के बीच होना था लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए इसे टालना पड़ा।

वहीं लंका प्रीमियर लीग के निदेशक रेविन विक्रमारत्ने ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि जो खिलाड़ी इस समय आईपीएल (Indian Premier League) का हिस्सा बने हुए हैं और एलपीएल में खेलना चाहते हैं वो भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा बने। आईपीएल 10 नवंबर तक खेला जायेगा, ऐसे में इन खिलाड़ियों को पर्याप्त समय मिल जायेगा।

और पढ़ें: IPL 2020: कभी सड़क किनारे दुकान लगाता था परिवार, आज है हैदराबाद के यॉर्कर किंग

आपको बता दें कि आईपीएल में हिस्सा लेने वाले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के कई खिलाड़ियों ने लंका प्रीमियर लीग ( Lanka Premier League) में खेलने की इच्छा जताई है।

Story first published: Friday, October 2, 2020, 5:25 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+