For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3 महीने बाद मैदान पर वापस लौटे रोहित शर्मा, शुरु की ट्रेनिंग

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पिछले 3 महीनों से खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ था। इस महामारी से बचने के लिये देश भर में लॉकडाउन लगा हुआ था और खिलाड़ी अपने घरों में बंद थे। लॉकडाउन के चलते रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी जो कि शहरों में अपने फ्लैट में फंसे थे वह मैदान पर उतरकर प्रैक्टिस करने को बेताब हो रहे थे। हालांकि इस बीच भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा का इंतजार खत्म हो गया है।

3 महीने के लंबे इंतजार के बाद लॉकडाउन 5 में मिली छूट को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा ने गुरुवार को वापसी की और कोरोना वायरस के बीच पहली बार अपनी आउटडोर ट्रेनिंग की।

और पढ़ें: IPL के पूर्व COO का खुलासा, बताया- 2008 में दिल्ली ने क्यों विराट कोहली को खरीदने से किया था इंकार

कोरोना वायरस के बीच मैदान पर पहली बार लौटे रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, 'पार्क में वापसी करना अच्छा रहा, कुछ ट्रेनिंग की, काफी लंबे समय बाद खुद को महसूस किया।'

उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा की पोस्ट में इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी कि उन्होंने किस मैदान पर बैठकर ट्रेनिंग की। रोहित शर्मा ने अपनी टीम के अन्य साथी खिलाड़ियों की तरह कोरोना वायरस को रोकने के लिये देश भर में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन का पालन कर रहे थे।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने अपना अंतिम प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेला था जहां पर हैमस्ट्रिंग चोट लगने के कारण वह वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये थे। जिसके बाद वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने की तैयारी कर रहे थे लेकिन कोरोना के चलते आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिये रद्द कर दिया है।

और पढ़ें: कभी 40 रुपये दिहाड़ी पर करते थे मजदूरी, आज है दुनिया का महान गेंदबाज

आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम के उनके साथी चेतेश्वर पुजारा ने भी राजकोट में नेट पर बल्लेबाजी अभ्यास शुरू किया है। वहीं तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी पिछले महीने ट्रेनिंग शुरू करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे, उन्होंने पालघर जिले में बोइसर में नेट पर गेंदबाजी की थी।

Story first published: Friday, June 26, 2020, 14:18 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+