For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL के पूर्व COO का खुलासा, बताया- 2008 में दिल्ली ने क्यों विराट कोहली को खरीदने से किया था इंकार

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले क्रिकेटर हैं। विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिये खेलते हुए नजर आते हैं। मौजूदा समय में विराट कोहली को आईपीएल से 17 करोड़ की रकम मिलती है, पर क्या आप जानते हैं कि आईपीएल के शुरुआती 3 सालों में विराट कोहली ने अरसीबी के लिये महज 12 लाख रुपये में खेलने का काम किया था। साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई तो अंडर-19 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के तहत आरसीबी की टीम ने विराट कोहली को 12 लाख में टीम के साथ जोड़ा था, जिसके 3 सीजन बाद आरसीबी ने विराट कोहली को 8.28 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट में रिटेन किया था।

और पढ़ें: मोहिंदर अमरनाथ ने बताया, कैसे 1983 विश्व कप की जीत ने बदली भारतीय क्रिकेट की राह

साल 2013 तक वह इसी रकम पर खेले, हालांकि साल 2014 में आरसीबी की टीम ने उन्हें मेगा नीलामी से पहले करीब 12.5 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया और 2018 में उन्हें आरसीबी ने 17 करोड़ की मोटी रकम में अपने साथ ही रखा।

और पढ़ें: अलग से कोरोना टेस्ट कराने पर मोहम्मद हाफिज से नाराज हुआ PCB, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

विराट कोहली को नहीं खरीदने पर हुए हैरान

विराट कोहली को नहीं खरीदने पर हुए हैरान

मौजूदा समय में विराट कोहली भले ही आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं लेकिन पहले सीजन में उनका बेस प्राइस महज 12 लाख रुपये थे। ऐसे में बड़ा सवाल यह था कि दिल्ली के रहने वाले विराट कोहली जो कि घरेलू क्रिकेट भी दिल्ली से ही खेलते हैं उनको आईपीएल में उनकी घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स ने 2008 के ड्राफ्ट में क्यों नहीं खरीदा। इसका जवाब इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी सुंदर रमण ने गौरव कपूर के शो 22 यार्ड के दौरान दिया।

उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए कहा, ' आईपीएल 2008 की सबसे खास बात यह है कि नीलामी के एक महीने पहले ही भारत ने अंडर -19 विश्व कप जीता था। उस टीम की कप्तानी विराट कोहली ने की थी और हमने नीलामी के कुछ दिनों बाद अंडर-19 के खिलाड़ियों के लिए एक अलग ड्राफ्ट रखने का फैसला किया था। उस समय हमें भी काफी अचंभा हुआ था कि विराट कोहली ड्राफ्ट में चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी नहीं थे।'

इस वजह से दिल्ली ने विराट कोहली को छोड़ा

इस वजह से दिल्ली ने विराट कोहली को छोड़ा

उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले सीजन के ड्राफ्ट में विराट कोहली की जगह गेंदबाज प्रदीप सांगवान को टीम में शामिल किया था। विराट कोहली को छोड़ने की वजह का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया था कि दिल्ली की टीम में वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, शिखर धवन और एबी डीविलियर्स जैसे कई बेहतरीन बल्लेबाज मौजूद हैं, ऐसे में टीम को एक बल्लेबाज की नहीं बल्कि गेंदबाज की जरूरत थी।

IPL के पूर्व COO ने कहा,'उस समय दिल्ली ने तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान को चुना, क्योंकि उन्होंने कहा कि उन्हें ज्यादा बल्लेबाजों की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास वीरेंद्र सहवाग और एबी डीविलियर्स जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। कहीं ना कहीं मैं कहूंगा कि वे अपनी सोच में सही थे, लेकिन आरसीबी ने विराट कोहली को चुना।'

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं विराट कोहली

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं विराट कोहली

आईपीएल के पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने इस युवा खिलाड़ी को अपने साथ शामिल किया और तब से विराट कोहली इसी टीम का हिस्सा हैं। मौजूदा समय में विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अब तक 177 आईपीएल मैचों में 5 शतक और 36 अर्धशतकों की बदौलत 5,412 रन बना चुके हैं।

हालांकि यह संयोग कि बात है कि इतने सीजन होने के बावजूद दिल्ली और बैंगलोर दोनों ही टीमें आईपीएल में अब तक अपना पहला खिताब नहीं जीत पाई हैं।

Story first published: Friday, June 26, 2020, 14:17 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+