For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या आमिर इंग्लैंड के लिए खेलेंगे क्रिकेट, उनकी पत्नी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 27 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यूनाइटेड किंगडम में स्थाई रूप से बसने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, आमिर की पत्नी ने उनके बारे में उड़ रही ऐसी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

जानिए क्या कहा

जानिए क्या कहा

आमिर की पत्नी नरगिस मलिक ने सोशल मीडिया पर स्पष्टीकरण दिया कि पाकिस्तान के क्रिकेटर अपने देश के प्रति वफादार हैं और उनकी इंग्लैंड के लिए खेलने की कोई योजना नहीं है। नरगिस ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते लिखा, 'वैसे तो हमें अपने निर्णय के बारे में किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। लेकिन जो लोग मेरे पति मोहम्मद आमिर का समर्थन करते हैं, उन्हें बताना चाहती हूं कि उन्हें इंग्लैंड या किसी और देश के लिए खेलने की जरूरत नहीं है, वह एक गौरवान्वित पाकिस्तानी हैं और उन्हें अपने देश का प्रतिनिधित्व करना पसंद है। न सिर्फ वह बल्कि अगर हमारी संतान मिंसा भी कभी क्रिकेट खेलना चाहेगी तो वह भी अपने पिता की तरह पाकिस्तान का ही प्रतिनिधित्व करेगी, यही उनकी (आमिर) इच्छा है। वह टेस्ट क्रिकेट से वनडे और टी20 को ज्यादा समय देने के लिए रिटायर हुए हैं।'

जन्मदिन की बधाई देने में ICC से हुई बड़ी चूक तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कही ये बात

घर लेने का बना रहे हैं प्लान

घर लेने का बना रहे हैं प्लान

नरगिस खातुन ब्रिटिश नागरिक हैं और इसी वजह से आमिर शिफ्ट होने के लिए वीजा के लिए आवेदन करते रहे हैं। वीजा उसे इंग्लैंड में 30 महीने तक रहने की अनुमति देगा। इसके साथ ही वह लंदन में एक घर खरीदने की योजना भी बना रहे हैं। इसी वजह से यह भी बात हो रही है कि क्या आमिर अब इंग्लैंड के लिए खेलेंगे। आमिर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के फैसले की पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों वसीम अकरम और शोएब अख्तर ने कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि 27 साल की उम्र में टेस्ट से संन्यास का कोई औचित्य नहीं है।

विश्व कप में थे सफल पाक गेंदबाज

विश्व कप में थे सफल पाक गेंदबाज

आमिर को विश्व कप के लिए पहले चुनी गई टीम में जगह नहीं मिली थी। हालांकि, उन्हें बाद में टीम में शामिल कर लिया गया था। विश्व कप में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और इसी वजह से पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब भी था। 8 मैचों में आमिर ने 17 बल्लेबाजों को आउट किया। वह पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ने फैंस को बड़ा झटका दिया है।

Story first published: Thursday, August 1, 2019, 15:56 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+