विराट कोहली के पीछे 'हाथ धोकर' पड़ गए हैं रोहित शर्मा, बन सकते हैं बड़ी मुसीबत!
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों एक नई रेस शुरू हुई है, टीम की मजबूती के लिहाज से देखें तो ये रेस निश्चित रूप से टीम के लिए बेहद अहम है लेकिन कहीं न कहीं इस रेस से कुछ लोगों को चिंता भी सताने लगी है। दरअसल हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली-रोहित शर्मा के बीच चल रही नंबर वन बनने के रेस की। दोनों ही आला दर्जे के बल्लेबाज हैं इसमें तो कोई शक नहीं है लेकिन अब इस हुनर ने आपस में ही इन दोनों खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ा दिया है। एशिया कप में रोहित को टीम की कमान मिली तो ये इस रेस ने एक अलग ही रफ्तार पकड़ ली है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर माजरा क्या है।
ये भी पढ़ें-मयंक अग्रवाल ने कैसे धवन को रिप्लेस कर टीम इंडिया में बनाई जगह, आंकड़े हैं गवाह

नंबर वन आखिर कौन..
...इंग्लैंड दौरे के बाद विराट कोहली को एशिया कप में आराम दिया गया। ऐसे में कप्तानी का दारोमदार रोहित शर्मा के कंधों पर था, इस बाबत रोहित ने न सिर्फ टीम को विजेता बनाया बल्कि कुछ शानदार और यादगार पारियां भी खेलीं। इस धमाकेदार पारी की बदौलत वनडे रैंकिंग में उनको जबरदस्त फायदा हुआ और वो एक उछाल के साथ 842 प्वाइंट दर्ज कर दूसरे पायदान पर आ गए। वहीं विराट 884 प्वाइंट के साथ नंबर वन पर काबिज हैं। ऐसे में अब इन दोनों के बीच नंबर वन की रेस शुरु हो गई है।

कप्तानी पर भी संकटः
इंग्लैंड दौरे पर जब टीम इंडिया गई तो टेस्ट में मिली करारी हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी पर भी संकट मंडराने लगा था। ऐसे में रोहित शर्मा ने कमाल की कप्तानी करते हुए टीम को एशिया का विजेता बनाया। वहीं उन्होंने मुकाबले के बाद फुल टाइम कप्तानी करने पर भी अपनी इच्छा जताई है। ऐसे में दोनों के बीच यहां भी एक रेस शुरू हो गई है।

विराट को पीछे छोड़ सकते हैं रोहितः
रोहित-विराट की नंबर वन की रेस में महज 42 प्वांइट्स का फासला है। वहीं वेस्टइंडीज के साथ होने वाले वनडे मुकाबलों में विराट के खेलने पर संशय बना हुआ है। अगर ऐसा होता है तो फिर कप्तान रोहित के पास मौका होगा कि वो इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर विराट को पीछे छोड़ सकें। वहीं हालिया प्रदर्शन को देखें तो रोहित के लिए ये कोई बड़ा मुश्किल काम नहीं दिखता है। ऐसे में निश्चित रूप से विराट के पीछे रोहित हाथ धो के पड़ गए हैं।
ये भी पढ़ें-इस भारतीय गेंदबाज का VIDEO फुटेज देख ऑस्ट्रेलिया के नाथन ल्योन ने झटके 8 विकेट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
