
87 साल की फैन के लिए महिंद्रा ने खोला टीवी
रातों-रात सेलिब्रेटी सरीखी सुर्खियां बटोर रही इस वृद्ध क्रिकेट फैन के समर्थन में भारत के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने खास पेशकश की है। आनंद महिंद्रा ने इस क्रिकेट फैन को विश्वकप में होने वाले भारत के आगामी मुकाबलों के टिकट देने की बात कही है। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करके लिखा कि मैं अपनी परंपरा के अनुसार मैच नहीं देख रहा था। लेकिन अब मैं टीवी ऑन करने जा रहा हूं ताकि इस महिला को देख सकूं, जोकि मैच विजेता की तरह दिख रही हैं।

टीम इंडिया को बधाई
एक अन्य ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने लिखा कि मैंने आखिरी ओवर का मैच देखा, इसमे वो सबकुछ था जिसे आप देखना चाहते हैं। सबसे अच्छी जीत वह होती है जो आपको अपने नाखून काटने पर मजबूर कर दे, लेकिन बाद में जीत बेहद आसान लगे। शाबाश टीम इंडिया, साथ ही इस बात को सुनिश्चित करें कि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में भी यह मैच विनिंग महिला मैच देखने के लिए आएं, उन्हें फ्री टिकट दिया जाए।

फ्री टिकट की पेशकश
ट्विटर पर परवेश वर्मा नाम के यूजर ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए लिखा कि आप इस महिला के टिकट क्यों नहीं स्पॉसर करते हैं, जिसके बाद आनंद महिंद्रा ने लिखा कि इस महिला की तलाश कीजिए कि वह कौन हैं, मैं वादा करता हूं कि भारत के आगामी मैचों के टिकट के पैसे मैं दूंगा। गौर करने वाली बात है कि चारुलता पांडे ने मैच के दौरान टीम इंडिया का जमकर समर्थन किया। मैच में जीत के बाद खुद कप्तान कोहली ने उनसे आकर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
'बूढ़ी दादी' संग विराट की तस्वीर पर अनुष्का का रिएक्शन हुआ वायरल, जानिए क्या कहा


Click it and Unblock the Notifications
