For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : आंद्रे रसेल की गर्दन पर लगा तेज बाउंसर, स्ट्रेचर पर ले जाना पडा बाहर

नई दिल्ली। कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2019 के 9वें मैच के दाैरान विंडीज क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को खतरनाक बाउंसर का शिकार होना पड़ा है। शुक्रवार को जमैका तलावाह और सेंट लूसिया जूक्स के बीच मुकाबला चल रहा था, इस दाैरान एक तेज गेंद रसेल की गर्दन पर आ लगी। गर्दन पर गेंद लगने के बाद रसेल नीचे गिर पड़े। वह असहज महसूस कर रहे थे जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

कान के नीचे जा लगी गेंद

कान के नीचे जा लगी गेंद

यह हादसा उस समय हुआ जब जमैका के लिए 14वां ओवर फेंकने आए हार्डस विल्जोएन ने पांचवीं गेंद शॉर्ट पिच की और आंद्रे रसेल ने उसे पुल करना चाहा। इस मैच में जमैका पहले बल्लेबाजी करने उतरा। रसेल छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। वह अभी खाता भी नहीं खोल सके थे कि अपनी तीसरी गेंद पर ही चोटिल हो बैठे। रसेल गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर सके और गेंद उनके दाएं कान के नीचे जा लगी। गेंद के लगते ही वह नीचे गिर गए। गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें तुरंत स्ट्रेचर पर लिटाकर मैदान से बाहर ले जाया गया।

B,day Special : वीडियो में देखिए शेन वार्न की वो गेंद जो कहलाई थी 'बाॅल ऑफ द सेंचुरी'

स्मिथ के साथ भी ऐसा हुआ था

फ्रैंचाइजी ने बाद में बताया कि उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी है। हालांकि उन्हें आराम की सलाह दी गई है। घटना के बाद वह फिर मैदान पर नहीं उतरे और टीम होटल लौट गए। इस हादसे ने स्टीव स्मिथ की याद दिला दी। स्मिथ भी एशेज सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर ऐसे ही चोटिल हुए थे। उस चोट की वजह से स्मिथ तीसरे टेस्ट से बाहर हुए थे। आंद्रे रसेल के हेलमेट पर अतिरिक्त सुरक्षा के लिए नेक गार्ड नहीं लगा था। अगर नेक गार्ड लगा होता तो चोट से काफी हद तक बचाव हो सकता था। स्मिथ के हेलमेट पर भी नेक गार्ड नहीं लगा था।

टीम को मिली हार

टीम को मिली हार

बता दें कि इस मैच में जमैका को हार का सामना भी करना पड़ा। सेंट लूसिया जूक्स ने सबाइना पार्क पर खेले गए इस मुकाबले में 20 गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत दर्ज की। जमैका टीम ने इस मुकाबल में 20 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बनाए जिसके बाद रहकीम कॉर्नवॉल की शानदार पारी की बदौलत सेंट लूसिया टीम ने 16.4 ओवर में 5 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कॉर्नवॉल ने 30 गेंदों पर 75 रन ठोके जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

Story first published: Friday, September 13, 2019, 13:55 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+